{"_id":"6622b1059fd5fca72f0b4619","slug":"sunshine-till-afternoon-hailstorm-with-drizzle-in-the-evening-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117104-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दोपहर तक धूप, शाम को बूंदाबांदी के साथ हुई ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दोपहर तक धूप, शाम को बूंदाबांदी के साथ हुई ओलावृष्टि
Fri, 19 Apr 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना शहर में ओलावृष्टि में एकत्रित ओले। संवाद
गोहाना। पूरे दिन धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बबदल गया और बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। कुछ देर हुई ओलावृष्टि से किसान चिंतित हो उठे। हालांकि करीब पांच मिनट की बूंदाबांदी और ओलावृष्टि के बाद फिर धूप निकल आई लेकिन थोड़ी देर की बूंदाबांदी व ओलावृष्टि ने गेहूं कटाई रोक देनी पड़ी।
गोहाना क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी से अनाज मंडियों में खुले में पड़ी करीब 50 हजार क्विंटल गेहूं की फसल भीग गई। यही नहीं खेतों में गेहूं की कटाई का काम भी प्रभावित रहा। गनीमत यह रही कि ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि नहीं हुई। अन्यथा खेतों में खड़ी फसल को भी भारी नुकसान हो सकता था। बूंदाबांदी के चलते मंडी व खरीद केंद्रों पर पड़ी धान की फसल में नमी पहुंच गई है जिससे उठान प्रभावित रहा। कंबाइन से चल रही कटाई भी किसानों को रोकनी पड़ी है।
बूंदाबांदी ने बढ़ाई आढ़तियों व किसानों की परेशानी
शुक्रवार शाम 4 बजे गोहाना शहर में हुई बूंदाबांदी व ओलावृष्टि ने किसानों व आढ़तियों की परेशानी को बढ़ा दी। आढ़ती जैसे ही फसल को ढकने लगे ओलावृष्टि शुरू हो गई। हालांकि तीन से चार मिनट के बाद बूंदाबांदी रुक गई और 10 मिनट बाद फिर से धूप खिल गई। बूंदाबांदी व ओलावृष्टि ने आढ़तियों व किसानों को सकते में डाल दिया था। हालांकि धूप खिलने से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
वर्जन
बूंदाबांदी से फसल में नमी आ गई है जिससे एजेंसियों को खरीद रोकनी पड़ी। शनिवार को फिर से खरीद व उठान शुरू किया जाएगा। एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वह जल्द फसल का उठान करें। -जितेंद्र कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना