फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sunshine during the day, clouds in the evening, drizzle at some places

Sonipat News: दिन में खिली धूप, शाम को छाए बादल, कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी

Thu, 06 Jun 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Jun 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Sunshine during the day, clouds in the evening, drizzle at some places
सोनीपत के सुभाष चौक के पास भीषण गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटे स्कूटी पर जाते युवक-यु
सोनीपत। भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे लोगों को दिन भर चिलचिलाती धूप व लू का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम को आसमान पर बादल घिर आए और खरखौदा खंड में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सप्ताह के अंत तक आसमान पर बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में भी हल्की गिरावट आने का अनुमान है।
विज्ञापन


जिले में बुधवार को सुबह से ही सूर्य की तपन तन को झुलसाने लगी थी। सुबह 10 बजे के बाद ही लोगों को लू का सामना करना पड़ा था। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र से मौसम विज्ञानी डॉ. प्रेमदीप सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान परिवर्तनशील बना हुआ है। आगामी दिनों में आसमान पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed