फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sunil Kumar Antil becomes Lieutenant, happiness prevails in the family

Sonipat News: सुनील कुमार आंतिल बने लेफ्टिनेंट, परिवार में छाई खुशी

Sat, 12 Oct 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 12 Oct 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Sunil Kumar Antil becomes Lieutenant, happiness prevails in the family
फोटो 33- सोनीपत के देवडू रोड स्थित मामचंद कॉलोनी निवासी सुनील कुमार आंतिल को पासिंग आउट परेड के
सोनीपत। देवडू रोड स्थित मामचंद कॉलोनी निवासी सुनील कुमार आंतिल कड़ी मेहनत कर लेफ्टिनेंट बने हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में कामठी स्थित एनसीसी अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी से 75 दिन की ट्रेनिंग पूरी कर लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन सीनियर डिविजन में प्राप्त किया। सुनील कुमार ने वीरवार को घर पहुंचकर माता-पिता का आशीर्वाद लिया। लाडले की उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

मास्टर रामकंवार आंतिल ने बताया कि सुनील कुमार शुरू से ही होनहार रहा है। प्रशिक्षण के दौरान हथियार प्रशिक्षण, शारीरिक प्रशिक्षण, सर्विस सब्जेक्टस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सुनील ने ट्रेनिंग के दौरान थीम एरिया प्रतियोगिता में भाग लेकर कंपनी का हिस्सा बनकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसका विषय था कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदनशीलता। इसके अलावा सुनील ने योग कैप्सूल और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी अपनी कला से अधिकारियों को प्रभावित किया। पासिंग आउट परेड से पहले अकादमी के कमांडेंट मेजर जनरल कपिलजीत सिंह राठौड़ ने विशेष प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सुनील के भाई अनिल कुमार आंतिल ने परिवार सहित अकादमी में पहुंचकर इनको शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed