फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Summer special trains will run between Delhi and Katra for three months

Sonipat News: तीन माह तक दिल्ली-कटरा तक दौड़ेंगी समर स्पेशल ट्रेन

Mon, 14 Apr 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 14 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Summer special trains will run between Delhi and Katra for three months
फोटो 09: सोनीपत रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले दिल्ली रेलवे मंडल ने तीन माह के लिए यात्रियों को समर स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। इस ट्रेन का दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश रूट पर परिचालन किया जाएगा। श्रद्धालु भी स्पेशल ट्रेन से श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा तक आसानी से जा सकते हैं। सप्ताह में छह दिन चलने वाली स्पेशल ट्रेन का जहां लंबी दूरी के यात्रियों को फायदा मिलेगा, वहीं दिल्ली-अंबाला रूट पर आवागमन करने वाले दैनिक यात्रियों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन


करीब तीन माह में दिल्ली-कटरा रूट पर अप-डाउन में 36-36 फेरे लगाने वाली स्पेशल ट्रेन (04081/04082) का 21 अप्रैल से 13 जुलाई तक परिचालन किया जाएगा। साथ ही मार्ग में 10 मुख्य स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। रेलवे ने ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04081 समर स्पेशल 21 अप्रैल से 12 जुलाई तक नई दिल्ली से रात 11:45 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ कर सोनीपत के रास्ते सुबह 11:40 बजे कटरा स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहीं ट्रेन संख्या 04082 समर स्पेशल 22 अप्रैल से 13 जुलाई तक कटरा स्टेशन से रात 9:20 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ कर अगले दिन सोनीपत के रास्ते सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को आरक्षित टिकट लेना अनिवार्य रहेगा। सोनीपत स्टेशन पर समर स्पेशल ट्रेन का अप लाइन पर रात 12:26 बजे व डाउन लाइन पर सुबह 7:50 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 10 मुख्य स्टेशनों पर होगा ठहराव

एसी, स्लीपर व सामान्य डिब्बों वाली समर स्पेशल ट्रेन का मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंढारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी एवं शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) स्टेशन पर ठहराव होगा। समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले तीन प्रदेशों के लोगों को आसानी होगी।



वर्जनदिल्ली रेल मंडल ने एक्सप्रेस ट्रेनों में चल रही भारी भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेन 04081/04082 का परिचालन करेगा। स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली-कटरा रूट पर 36-36 फेरे लगाएगी। स्पेशल ट्रेन का परिचालन होने से अन्य ट्रेनों में भीड़ कम होगी। यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए सुगमता से जा सकेंगे। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।

फोटो 09: सोनीपत रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद

फोटो 09: सोनीपत रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed