{"_id":"615f28fd8ebc3e222b44e778","slug":"sumit-was-murdered-in-a-transaction-of-2-5-lakh-rupees-accused-arrested-sonipat-news-rtk6263503153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख रुपये के लेनदेन में की थी सुमित की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई लाख रुपये के लेनदेन में की थी सुमित की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सेक्टर-12 में ऋषि कॉलोनी के सुमित की हत्या ढाई लाख रुपये के लेनदेन में की गई थी। हत्या के बाद शव की पहचान कर सीआईए-1 की टीम ने वारदात से पर्दा उठाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी जटवाड़ा का रहने वाला अमित उर्फ मीता है। आरोपी का कहना है कि वह सब्जी मंडी में आढ़त का काम करता है। उससे सुमित ने ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पैसे वापस मांगने को लेकर हुई कहासुनी में ही मैंने सुमित की हत्या कर दी थी।
पुलिस को 30 सितंबर की देर रात सेक्टर-12 में सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
वर्जन
युवक की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है। वारदात के बाद वह यूपी भाग गया था। उसके छिपने के ठिकानों की निशानदेही कराई जाएगी। साथ ही पता लगाया जाएगा कि आरोपी के साथ कोई अन्य तो वारदात में शामिल नहीं था। उससे सुमित के सामान की रिकवरी भी की जाएगी।
- इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार, सीआईए-1 प्रभारी