फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sumit Antil has crossed his own record

Sonipat News: सुमित आंतिल ने अपने ही रिकॉर्ड से आगे गाड़ा भाला

Mon, 08 May 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sumit Antil has crossed his own record
फोटो :40: नया विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले सुमित आंतिल।
राई। गांव खेवड़ा के सुमित आंतिल ने एक बार फिर से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया है। बंगलूरू में चल रही इंडिया ओपन पैरा एथलेटिक्स अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप की एफ-64 श्रेणी में उन्होंने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 70.17 मीटर भाला फेंककर अपना ही रिकॉर्ड 68.62 मीटर में सुधार किया है।
विज्ञापन

6 मई को हुई जैवलिन थ्रो की एफ-64 श्रेणी में रिकॉर्ड बनाने वाले सुमित आंतिल विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर गए हैं। सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर में वह लगातार अभ्यास कर रहे थे। इससे पहले खेवड़ा का लाडला टोक्यो पैरालंपिक में देश का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख चुका है। उन्होंने तक 68.55 मीटर भाला फेंका था। अब सुमित 8 से 18 जुलाई तक पेरिस में होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

कभी नहीं मानी हार
पैरा ओलंपियन सुमित आंतिल का सफर हमेशा कठिनाइयों भरा रहा है। आठ साल पहले पहले हुए सड़क हादसे में एक पैर गंवाने के बाद भी सुमित ने जिंदगी से कभी हार नहीं मानी। 7 जून 1998 को जन्मे सुमित जब सात साल के थे, तब एयरफोर्स में तैनात पिता रामकुमार का निधन हो गया था। सुमित जब 12वीं कक्षा में थे तो कॉमर्स का ट्यूशन लेते थे। 5 जनवरी 2015 की शाम को वह ट्यूशन लेकर बाइक से वापस आ रहे थे तो सीमेंट के कट्टों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में सुमित को अपना एक पैर गंवाना पड़ा था।

फोटो :40: नया विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले सुमित आंतिल।

फोटो :40: नया विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले सुमित आंतिल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed