फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sumit, Abhishek, and Yashdeep selected for the Indian Hockey World Cup team.

Sonipat News: भारतीय हॉकी विश्व कप की टीम में सुमित अभिषेक व यशदीप का चयन

Thu, 23 Jul 2026 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sumit, Abhishek, and Yashdeep selected for the Indian Hockey World Cup team.
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ विधायक
गन्नौर। बीएसटी कॉलोनी स्थित आरपीएस के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कबड्डी समेत विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ी अब जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में खंड गन्नौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

कबड्डी के बॉयज अंडर-19 वर्ग में एमडी सरढ़ाना ने प्रथम और डीएवी गन्नौर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में हैप्पी चाइल्ड स्कूल विजेता और डीएवी गन्नौर उपविजेता रहा। अंडर-14 वर्ग में एमडी सरढ़ाना ने पहला और डीएवी गन्नौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अन्य मुकाबलों में अंडर-17 वर्ग में शिवालिक स्कूल प्रथम और जीएसएसएस कैलाना द्वितीय रहा, जबकि अंडर-14 वर्ग में लॉर्ड गणेशा स्कूल ने पहला और पीएस भूर्री ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन बीईओ सुरजीत सिंह घणघस और बीआरसी आजाद दहिया की देखरेख में कराया गया। समापन अवसर पर विधायक देवेंद्र कादियान ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed