{"_id":"5d375f868ebc3e6c926ac6bc","slug":"suicide-sonipat-news-rtk5068249118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोस्टल जेल में बंदी ने दीवार में सिर मारकर किया आत्महत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोस्टल जेल में बंदी ने दीवार में सिर मारकर किया आत्महत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। बोस्टल जेल में सजा काट रहे बाल बंदी ने दीवार में सिर मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। बाल बंदी को अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बोस्टल जेल अधीक्षक के बयान पर आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बोस्टल जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे बंदी ने रविवार की रात को दीवार में सिर मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे उसके सिर में चोट लग गई। वार्डर ने जब उसे दीवार में सिर मारते हुए देखा तो तुरंत उसे रोका और उसने अधिकारियों को अवगत कराया। मामले का पता लगते हुए बोस्टल जेल प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। घायल बंदी को अस्पताल में ले जाकर उपचार दिलवाया गया। मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद बाल बंदी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि बोस्टल जेल में दुष्कर्म के मामले में बंद बंदी के आत्महत्या का प्रयास करने की सूचना मिली थी। जिस पर तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की गई और बोस्टल जेल अधीक्षक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।