{"_id":"615768c58ebc3e61e84dd5bf","slug":"suicide-note-recovered-in-case-of-suicide-of-3-people-sonipat-news-rtk6257605185","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 लोगों की आत्हत्या के मामले में सुसाइड नोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 लोगों की आत्हत्या के मामले में सुसाइड नोट बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के न्यू महावीर कॉलोनी में परिवार के तीन सदस्यों के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन घर में जांच के दौरान सुसाइड नोट बरामद किया है। दिनेश के नाम से लिखे गए सुसाइड नोट में भी उसने पुत्रवधू व उसके परिवार और अन्य को ही मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कराएगी। वहीं कॉलोनी के लोगों के बीच परिवार के तीन सदस्यों की मौत व मां के मामले में आरोपी बनने के बाद बचे बेटे युग को लेकर ही चर्चा होती रही।
न्यू महावीर कॉलोनी में रहने वाले भवन निर्माण ठेकेदार दिनेश कुमार (51) ने वीरवार को पत्नी ब्रजेश (48) व बेटे अंकित (30) के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके एक बेटे विवेक की पहले ही हत्या हो चुकी है। परिवार ने आत्महत्या अंकित की पत्नी डोली से परेशान होकर करने की बात कही है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस को वीरवार को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। शुक्रवार शाम को पुलिस ने फिर से दिनेश के घर बारीकी से जांच की तो सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में भी पुत्रवधू व उसके परिवार के सदस्यों और बिचौलिया पर ही आरोप लगा रहे हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने अब जांच को आगे बढ़ाया है। पुलिस घर से बरामद सुसाइड नोट की भी जांच कराएगी। उसे राइटिंग एक्सपर्ट को दिखाया जाएगा।
वर्जन
पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस की टीम दिल्ली भी भेजी गई है। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस को परिवार के घर से सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन थाना सोनीपत