फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   suicide in jail, sdo, note found

दहेज हत्या के आरोपी निलंबित एसडीओ का शव जेल में फंदे पर लटका मिला

Thu, 31 Dec 2020 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
suicide in jail, sdo, note found
शिवभारत का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिला कारागार में दहेज हत्या के आरोप में बंद पानीपत रिफाइनरी के निलंबित एसडीओ का शव बैरक में पंखे पर फंदे से लटका मिला है। उन्होंने बैरक के पंखे पर परना (गमछा) से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह ढाई माह से सोनीपत जेल में बंद थे। दहेज हत्या के मामले में उनके पिता भी सोनीपत व भाभी पानीपत जेल में बंद हैं। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। एसडीओ के पिता को अंतिम संस्कार के लिए एक दिन की जमानत दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के दौरान उनके अंतर्वस्त्र से एक कागज पर लिखा नोट मिला है। जिसमें खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस उसकी जांच करेगी। उधर, एसडीओ के परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

गन्नौर की अर्जुनपुरी कॉलोनी के रहने वाले शिवभारत (30) पानीपत रिफाइनरी में एसडीओ थे। उनकी पत्नी नीरज का शव 10 अक्तूबर को अर्जुनपुरी स्थित घर में फंदे पर लटका मिला था। नीरज के पिता पानीपत के गांव मतलौडा के सरपंच अशोक ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में एसडीओ शिवभारत समेत परिवार के 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने 12 अक्तूबर को एसडीओ शिवभारत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में उनके पिता बलवीर सिंह भी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। उनकी भाभी रेनू भी पानीपत की जेल में बंद है।
विज्ञापन

जेल प्रशासन के अनुसार शिवभारत को जेल के डी-सेक्शन के सिक्योरिटी ब्लॉक की बी बैरक में रखा गया था। बुधवार दोपहर में उन्होंने अन्य बंदियों के साथ खाना खाया था। उसके बाद बंदी सर्दी होने पर बाहर धूप में बैठ गए थे। इसी दौरान शिवभारत अंदर चला गया। बाद में दो बंदी अंदर गए तो वह फंदे पर लटका हुआ था। उसने पत्थर की सोने वाली स्लैब पर कंबल लगाकर उसके ऊपर बाल्टी को रखकर पंखे में परना बांधकर फंदा लगा रखा था। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वीरवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सामान्य अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि जब वह उससे मिलने गए थे तो वह मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान अंतर्वस्त्र से एक कागज पर लिखा नोट मिला है। जिसकी जांच मजिस्ट्रेट के मार्गदर्शन में कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि नोट में उसने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।
वर्जन
शिवभारत दहेज हत्या के आरोप में बंद था। उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मजिस्ट्रेट जांच व फॉरेंसिक टीम के साक्ष्य जुटाने के बाद शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। इस मामले की जेल प्रशासन व मजिस्ट्रेट स्तर पर जांच की जा रही है। - सतविंदर सिंह गोदारा, जेल अधीक्षक।

वर्जन
कारागार में बंदी के फंदा लगाने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम के दौरान अंतर्वस्त्र से कागज पर लिखा नोट मिला है। जिसमें मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed