{"_id":"606b62bc8ebc3e58fc5ff007","slug":"suicide-driver-dead-body-damage-sonipat-news-rtk6031194100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, 20 दिन तक लटका रहा शव ढांचा बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, 20 दिन तक लटका रहा शव ढांचा बना
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के कालूपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में घर के अंदर फंदे पर पर लटका मिला है। करीब 20 दिन तक फंदे पर लटका रहने के कारण शव ढांचा बन चुका था। घर से बदबू आई तो पड़ोसियों ने उसकी पत्नी को अवगत कराया। उसकी पत्नी करीब तीन सप्ताह पहले बच्चों को लेकर मायके चली गई थी और पड़ोसियों के सूचना देने पर लौटी तो मामले का पता लग सका। सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। शव का विसरा जांच को मधुबन भेजा गया है।
मूलरूप से रोहतक के हुमायूंपुर का रहने वाला जोगिंद्र (45) फिलहाल कालूपुर क्षेत्र में रहता था। वह गाड़ी चलाता है। करीब तीन सप्ताह पहले उसकी पत्नी रेनू बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। पड़ोसियों को जोगिंद्र के घर से दुर्गंध आने लगी। जब दुर्गंध असहनीय होने लगी तो उन्होंने मामले से उसकी पत्नी को अवगत कराया। जिस पर उसकी पत्नी वापस आई तो दरवाजा खोलने पर उसके पति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। शरीर के कई हिस्सों से हड्डी निकली हुई थी। महिला ने परिजनों व पुलिस को अवगत करवाया। शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवाया।
कंकाल बनने लगा था शव
पुलिस के अनुसार जोगिंद्र की मौत करीब तीन सप्ताह पहले ही हो चुकी लगती है। शव कंकाल का रूप लेने लगा था। शव कमरे के अंदर लटका हुआ था। आसपास के लोगों को कई दिन से दुर्गंध आने लगी थी। अब दुर्गंध असहनीय हुई तो उसकी पत्नी को बुलाया गया था।
विज्ञापन
वर्जन
कमरे के अंदर शव मिलने की सूचना मिली थी। शव क्षत विक्षत हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। परिजनों के अनुसार व्यक्ति चालक था और शराब पीने का आदी था। मामले की जांच की जा रही है।
- देवेंद्र कुमार, एचएसओ सिटी सोनीपत।