फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   success story of hockey player nisha warsi of Sonipat

सोनीपत: दृढ़ संकल्प व कड़ी मेहनत से निशा ने खुद के लिए बनाया अलग मुकाम

Tue, 08 Mar 2022 07:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Mar 2022 07:57 PM IST
सार

निशा टोक्यो ओलंपिक में हॉकी के सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली टीम का हिस्सा थीं। निशा वारसी आर्थिक तंगी के बावजूद बुलंद हौसले से आगे बढ़ती गई।

विज्ञापन
success story of hockey player nisha warsi of Sonipat
निशा वारसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल में कुछ कर गुजरने की इच्छा हो तो बड़ी से बड़ी बाधा भी आपको लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोक सकती। इसी का सटीक उदाहरण है हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हॉकी खिलाड़ी निशा वारसी। निशा ने आर्थिक तंगी के बावजूद दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से खुद के लिए अलग मुकाम बनाया।

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रहीं निशा वारसी अब अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। बेटी की सफलता पर गौरवान्वित पिता शोहराब मोहम्मद व मां मेहरूप ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि लाडो यहां तक पहुंचेगी। विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम में स्थान बना चुकीं निशा वारसी दूसरी लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं।
विज्ञापन


पिता को लकवा हो गया तो मां ने फैक्टरी में काम कर बेटी को आगे बढ़ाया
निशा वारसी मूलरूप से मुरादाबाद, यूपी की रहने वाली हैं। निशा बताती हैं कि पिता शोहराब मोहम्मद करीब 50 साल पहले सोनीपत आकर किराये पर रहने लगे थे। पिता ने दर्जी का काम कर परिवार का पालन-पोषण किया। हम तीन बहनों व एक भाई को बेहतर शिक्षा व परवरिश के लिए माता-पिता ने कड़ा संघर्ष किया। वर्ष 2016 में पिता को लकवा हो गया था, जिसके बाद वह काम नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां मेहरून ने फैक्टरी में काम कर घर की जरूरतों को पूरा करने के साथ बेटी को आगे बढ़ाया। मैं हमेशा सोचती थी कि कुछ ऐसा करूं कि अपने परिवार की जिम्मेदारी उठा सकूं। इसी जद्दोजहद के बीच हॉकी के गुर सीखने के लिए कोच प्रीतम सिवाच के पास जाती थी। उन्होंने मार्गदर्शन किया और हॉकी में नाम कमाने का जज्बा जगाया। प्रीतम दीदी ने हर कदम पर मेरा साथ ही दिया। उन्हीं के मार्गदर्शन और सहयोग से आज इस मुकाम तक पहुंच पाई हूं।

सुबह पांच बजे पहुंच जाती थी मैदान पर
निशा बताती हैं कि हॉकी की लगन ऐसी थी कि सुबह पांच बजे मैदान पर पहुंच जाती थी। दो घंटे अभ्यास कर वापस आती और स्कूल चली जाती थी। स्कूल से आने के बाद होमवर्क करती और दोपहर बाद तीन बजे फिर मैदान पर हॉकी के गुर सीखने पहुंच जाती थी। इस बीच कई स्थानों पर खेलने का मौका मिला।


घर की जिम्मेदारियां संभालने का जुनून रहता था। कुछ महीने बाद ही खेल कोटे से रेलवे में नौकरी मिल गई। इसके बाद घर की पूरी जिम्मेदारियां संभाल लीं। निशा कहती हैं कि लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए संघर्ष किया जाए तो बड़ी से बड़ी बाधा भी आपका रास्ता नहीं रोक सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed