फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students will be able to deposit the fees till Spetember 20

20 सितंबर तक विद्यार्थी जमा करवा सकेंगे फीस

Sun, 19 Sep 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to deposit the fees till Spetember 20
सोनीपत। महाविद्यालयों मेें चल रही दाखिला प्रक्रिया को लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दूसरी बार शेड्यूल में बदलाव किया है। जिसके अंतर्गत पहली मेरिट लिस्ट मेें स्थान बनाने वाले विद्यार्थी अब 20 सितंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे। पहले यह तिथि 18 सितंबर निर्धारित की गई थी। महाविद्यालय प्रबंधन की मानें तो 18 व 19 सितंबर को आयोजित महिला कांस्टेबल की परीक्षा को देखते हुए शेड्यूल में बदलाव किया है। नए शेड्यूल के अनुसार अब 21 सितंबर को लगने वाली दूसरी कट ऑफ 22 सितंबर को लगेगी। ऐसे में दूसरी कट ऑफ के लिए विद्यार्थियों का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने महाविद्यालय मेें दाखिला प्रक्रिया के लिए 16 अगस्त को पोर्टल खोला था। जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को भी तीन बार बढ़ाया गया। अब फीस जमा करवाने की अंतिम तारीख को भी बार-बार बढ़ाया जा रहा है। पहले फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई थी, पोर्टल में तकनीकी खराबी आने से इसे बढ़ाकर 18 सितंबर कर दिया। शनिवार को अंतिम तिथि को दो दिन ओर बढ़ा दिया। विद्यार्थी अब 20 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
पहली मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए दो दिन का ओर समय दिया गया है। महिला कांस्टेबल की परीक्षा को देखते हुए फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 20 सितंबर की गई है। विद्यार्थी जल्द से जल्द फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed