फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students who secured third position in the handball championship were welcomed.

Sonipat News: हैंडबॉल चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रहीं छात्राओं का हुआ स्वागत

Sat, 07 Mar 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Students who secured third position in the handball championship were welcomed.
फोटो : सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में विजेता हैंडबॉल ​खिलाड़ियों का स्वागत करती प्राचार - फोटो : सरयू नदी पर बनाया जा रहा पीपे का पुल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। मुरथल रोड स्थित जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान हासिल किया। टीम के महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है बल्कि आत्मविश्वास और टीम भावना भी मजबूत होती है। इस चैंपियनशिप में कॉलेज की टीम ने अपने बेहतरीन खेल, अनुशासन और टीमवर्क से सभी को प्रभावित किया। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया। टीम ने अपने शानदार तालमेल, सटीक सर्विस और मजबूत डिफेंस के दम पर कई मुकाबले जीतते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। टीम में सिमरन, कोमल, तनिषा, दिव्या, शिवानी त्यागी, वंदना, वैष्णवी, प्राची, शिवांशी, शिवानी, अतीका, कीर्ति और मीनू शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed