फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students were made aware of the need to set their goals

Sonipat News: विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने की बारीकी से कराया अवगत

Wed, 18 Mar 2026 07:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware of the need to set their goals
छोटू राम आर्य कॉलेज में आयोजित एक्सटेंशन लेक्चर में अपनी बात रखते वक्ता। स्रोत : संस्था
फोटो - 5
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

सोनीपत। छोटूराम आर्य महाविद्यालय में बुधवार को कैरियर काउंसलिंग सेल व कम्युनिटी आउरिच सेल के संयुक्त तत्वावधान में एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। इस दौरान चितकारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की आउटरीच प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ़ सुरभि शर्मा मुख्य वक्ता रहीं।

उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर को किस प्रकार सुनिश्चित करें, अपने लक्ष्य कैसे निर्धारित करें, की जानकारी दी। उन्होंने इसकी हर छोटी से छोटी विशेष बातों की जानकारी दी। उनके साथ चितकारा यूनिवर्सिटी से ही सीनियर मैनेजर अमनदीप व नवोदय ने भी कॉलेज में आकर सभी विद्यार्थियों को कैरियर के बारे में विशेष जानकारी दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जेएस फोर ने सभी वक्ताओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. ऊषा दहिया व डॉ. उर्मिला हुड्डा रहीं। उन्होंने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के लेक्चर विद्यार्थियों को अपना कॅरियर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed