{"_id":"68aa23ee5df0ac95130301bd","slug":"students-were-made-aware-about-anti-drug-abuse-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141126-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक
Sun, 24 Aug 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत के एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूक क
सोनीपत। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने शनिवार को हिंदू विद्यापीठ सहित अन्य स्कूलों में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों और स्कूल के कर्मचारियों को नशे करने के होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों और खेल पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने यह भी अपील की कि अगर उन्हें अपने आसपास कोई भी व्यक्ति नशा करते या बेचते हुए दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।
पुलिस ने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। हिंदू विद्यापीठ में महिला थाना प्रभारी कविता ने छात्राओं और स्टाफ को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
विज्ञापन
थाना सदर प्रभारी अशोक कुमार ने बड़वासनी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रों से संवाद किया और नशे से होने दुष्प्रभावों के बारे में बताया। महिला थाना गोहाना की प्रभारी सरोज बाला ने जैन स्कूल में छात्रों और स्टाफ को जागरूक किया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समाज में होने वाले ज्यादातर अपराधों की जड़ नशा ही है। नशे की लत में पड़े युवा अक्सर चोरी, लूटपाट और स्नैचिंग जैसे अपराधों में लिप्त हो जाते हैं। जिससे न केवल उनका जीवन बल्कि उनके परिवार का जीवन भी अंधकारमय हो जाता है।