फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students should recognize their inner potential: Atul

विद्यार्थियों अपने भीतर की संभावनाओं को पहचानें : अतुल

Tue, 11 Nov 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Students should recognize their inner potential: Atul
फोटो 09- सोनीपत के राई के राजीव गांधी एजुकेशन सिटी स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वव
सोनीपत। राई के राजीव गांधी एजुकेशन सिटी स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से कॅरिअर पथ पर आगे बढ़ना विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कॅरिअर के विविध मार्गों के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

अतिथि सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 420वीं रैंक हासिल करने वाले अतुल शर्मा ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास, निरंतरता व लक्ष्य केंद्रित तैयारी करने के महत्व से अवगत करवाया।
विज्ञापन

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन, प्रेरणा बनाए रखने, असफलताओं से सीख लेने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वह अपने भीतर की संभावनाओं को पहचानें, समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर डॉ. देविंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को न केवल कॅरिअर की दिशा प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यार्थियों ने वक्ता से प्रश्न पूछे।
कार्यक्रम में सेल की सह संयोजक डॉ. बलविंद्र कौर, कुलपति के ओएसडी ललित कुमार, प्रखर कुमार साहु, पारुल सैनी, आकाश शर्मा, निष्ठा चुघ मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed