फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students raised burning issues in Youth Parliament

Sonipat News: युवा संसद में विद्यार्थियों ने उठाए ज्वलंत मुद्दे

Wed, 29 Jan 2025 05:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Jan 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
Students raised burning issues in Youth Parliament
सोनीपत। गांव फरमाणा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंडस्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसमें करीब 50 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। कार्यक्रम में डाइट बिस्वा मिल से जगबीर सिंह व सनपेड़ा से विषय विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

युवा संसद प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसमें विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, वित्तमंत्री, विदेशमंत्री, शिक्षामंत्री, कृषिमंत्री की भूमिका निभाई। वहीं विपक्षी सांसदों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, देश की सुरक्षा, विदेश नीति, साइबर अपराध जैसे ज्वलंत मुद्दों पर प्रश्न पूछे। युवा संसद में सरकार के मंत्रियों ने युवाओं, बुजुर्गों, किसानों सहित सभी वर्गों के हितों के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। युवा संसद की कार्यवाही में 15 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।
विज्ञापन

राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता सुभाष चंद्र मोर व अनीता कटारिया के मार्गदर्शन में बच्चों ने युवा संसद में शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य सुनीता, पिंकी, नूतन रानी, ऋतुराज, सीमा देवी, धर्मवीर, अनुज गुप्ता व नीरज दहिया ने भी विशेष योगदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed