फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students' presentations made a splash in Edisia

Sonipat News: एडिशिया में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने जमाया रंग

Sat, 04 May 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Students' presentations made a splash in Edisia
सोनीपत के निफ्टम में आयोजित वार्षिकोत्सव ‘एडिशिया’’’’ में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। स्र
सोनीपत। राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) में वार्षिकोत्सव ‘एडिशिया’ का आगाज किया गया। महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ाई, शोध के साथ कला, संस्कृति और खेलों का सामंजस्य स्थापित करना है। महोत्सव में देश भर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से पहुंचे विद्यार्थियों ने अपने प्रदेशों की संस्कृति की झलक दिखलाते हुए रंग जमाया।
विज्ञापन

एडिशिया के उद्घाटन समारोह पर निफ्टम के निदेशक डॉ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय ने संस्थान की खाद्य प्रौद्योगिकी, शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निफ्टम को आईआईटी और एमआईटी जैसे संस्थानों की तरह एक शैक्षिक गुणवत्ता केंद्र में परिवर्तित करना है। उन्होंने आईआईटी जैसी संस्थाओं के साथ सहयोग और एआई जैसी तकनीक के प्रयोग पर बल दिया।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार, आईआईआईटी सोनीपत के निदेशक प्रो. एमएन दोजा, एसआरएम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परमजीत एस. जायसवाल और भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर के कुलपति प्रो. सुदेश ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ करवाई खेल गतिविधियां
उद्घाटन समारोह के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियां को उजागर करने का प्रयास किया गया। शाम के समय आयोजित कवि सम्मेलन में प्रतीक गुप्ता, श्रीकांत, रसिक गुप्ता व नंदिनी श्रीवास्तव ने देशप्रेम व हास्य रस से भरी कविताओं का पाठ किया। हास्य कवि माधव महेंद्रु ने विद्यार्थियों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। देर रात चली ‘कश बैंड’ की मनमोहक प्रस्तुति पर विद्यार्थी जमकर थिरके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed