फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students of class 10th gave the paper of Sanskrit and class 12th of Hindi subject.

Sonipat News: 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने संस्कृत तो 12वीं का हिंदी विषय का दिया पेपर

Mon, 19 Feb 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 19 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students of class 10th gave the paper of Sanskrit and class 12th of Hindi subject.
सोनीपत के शिवा शिक्षा सदन में बनाए गए परीक्षा केंद्र में परीक्षा देकर बाहर निकलते विद्यार्थी।
सोनीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की चल रही परीक्षाओं में सोमवार को 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने संस्कृत तो 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिंदी विषय का पेपर दिया। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में बनाए गए 27 परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सीबीएसई की तरफ से सभी विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले स्कूल ड्रेस में आने के निर्देश दिए हुए हैं।
विज्ञापन

15 फरवरी से शुरू की परीक्षाओं में अब तक वैकल्पिक विषय के पेपर चल रहे थे। सोमवार को 12वीं कक्षा का मुख्य विषय हिंदी विषय का पेपर हुआ। जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर करीब आठ हजार विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 10वीं कक्षा का संस्कृत विषय का पेपर होने से विद्यार्थियों की संख्या कम रही। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा को लेकर जैसी तैयारी की थी। इसी के अनुरूप ही प्रश्नपत्र आया था। 12वीं कक्षा के कुछ विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर लंबा था। निर्धारित तीन घंटे में भी मुश्किल से पेपर हुआ है।
विज्ञापन

इंसेट
परीक्षा केंद्रों पर रहे सुरक्षा के बंदोबस्त
जिले में बनाए गए 27 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे। परीक्षा केंद्रों के अंदर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे संपन्न हुई। परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। बोर्ड की तरफ से हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं। अगर विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की समस्या आती है तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सीबीएसई परीक्षा को लेकर जिले में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को 10वीं कक्षा का संस्कृत तो 12वीं का हिंदी विषय का पेपर हुआ। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। 10वीं कक्षा की मुख्य विषय की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करते हुए परीक्षा की बेहतर तरीके से तैयारी करें।- वीके मित्तल, प्राचार्य, डीएवी मल्टीपरपज स्कूल, सेक्टर-15, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed