फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students made 100 kg of plant-based biryani in 601 portions

Sonipat News: विद्यार्थियों ने 601 हिस्सों में बनाई 100 किलो प्लांट-बेस्ड बिरयानी

Sat, 24 May 2025 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Students made 100 kg of plant-based biryani in 601 portions
फोटो :26: सोनीपत के एसआरएम विवि में बिरयानी बनाते विवि के विद्यार्थी व फैकल्टी सदस्य। स्रोत : व - फोटो : संवाद
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में एसआरएम विश्वविद्यालय कैंपस में एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट विभाग ने शुक्रवार को पौधों से बने मॉक मीट की 601 हिस्सों में 100 किलो बिरयानी बनाई। बिरयानी बनाकर नोवा वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विवि में यह आयोजन संस्थान की स्थिरता, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला एक प्रयास था। एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. डी एंटोनी अशोक कुमार और प्राचार्य केएस नारायण के नेतृत्व में छात्रों और फैकल्टी की टीम ने इस रिकॉर्ड को पूरा किया। बिरयानी में एक्स्ट्रा लॉन्ग बासमती राइस और पीस ऑन प्लेट फूड्स का मॉक मटन इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलपति डॉ. परमजीत एस जसवाल, रजिस्ट्रार प्रो. वी सैमुएल राज, नोवा वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी, उद्योग विशेषज्ञ और अन्य लोग उपस्थित रहे। इस प्रयास ने न केवल छात्रों की पाक कला को प्रदर्शित किया, बल्कि पर्यावरण अनुकूल और नैतिक खानपान की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल भी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed