गोहाना। राजकीय महिला कॉलेज और राजकीय कॉलेज बड़ौता में शुक्रवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित जीईएन एच आईडिएशन 2026 का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विद्यार्थियों को उद्यमिता, नवाचार, रचनात्मक सोच और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को नवीन विचारों को व्यावसायिक अवसरों में बदलने, स्वरोजगार अपनाने और रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। महिला की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री के विचारों और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी मिली। बड़ौता कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुंडू ने कहा कि आज युवाओं के लिए रोजगार पाने के साथ-साथ नए रोजगार के अवसर पैदा करना भी जरूरी है।