फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students kept waiting for the start of open counseling

मिशन एडमिशन : ओपन काउंसिलिंग शुरू होने का इंतजार करते रह गए विद्यार्थी

Sat, 27 Aug 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Students kept waiting for the start of open counseling
सोनीपत। स्नातक पाठयक्रम में दाखिले के लिए ओपन काउंसिलिंग शुरू होेने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को पहले ही दिन निराश होकर लौटना पड़ा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे पोर्टल खोला गया। तब तक इंतजार कर काफी विद्यार्थी लौट गए थे। सुबह पोर्टल न खुलने के कारण महाविद्यालय प्रबंधन ने भी विद्यार्थियों को शनिवार को आने की बात कही। महाविद्यालयों में दाखिले के लिए शनिवार से भीड़ लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में पहली दो मेरिट लिस्ट के बाद भी 50 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त हैं। दोनों मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने से वंचित रहे विद्यार्थियों को 26 अगस्त से शुरू होने वाली ओपन काउंसिलिंग का बेसब्री से इंतजार था। विद्यार्थी शुक्रवार सुबह ही दाखिला लेने के लिए महाविद्यालय पहुंचने लगे थे। पोर्टल ओपन न होने के कारण विद्यार्थी निराश दिखे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से सुबह करीब 11 बजे उन विद्यार्थियों के लिए पोर्टल ओपन किया, जिन्होंने पहले दाखिले के लिए पंजीकरण किया हुआ था। जबकि ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने अभी तक दाखिले के लिए पंजीकरण नहीं करवाया था, उनके लिए पोर्टल दोपहर 12:30 बजे खोला गया। तब तक काफी विद्यार्थी इंतजार कर लौट चुके थे। महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि शनिवार से दाखिला प्रक्रिया बेहतर तरीके से चलेगी।
विज्ञापन

इंसेट
12 अगस्त को जारी की गई थी पहली मेरिट लिस्ट
स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट 12 अगस्त को जारी की गई थी। मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए 18 अगस्त तक का समय दिया गया था। मेरिट लिस्ट में शामिल काफी विद्यार्थियों ने निर्धारित तिथि तक दाखिला लेने में रुचि नहीं दिखाई। 19 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई, लेकिन इसमें बेहद कम विद्यार्थियों को शामिल किया गया। ऐेसे में महाविद्यालयों में 50 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त ही रहीं। महाविद्यालय प्रबंधन को शुक्रवार से शुरू होने वाली ओपन काउंसिलिंग से रिक्त सीटें भरने की आस थी, लेकिन पहले दिन पोर्टल देरी से खुलने से सभी को निराशा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए शुक्रवार से ओपन काउंसिलिंग शुरू होनी थी। पहले दिन पोर्टल देरी से खुला। विद्यार्थी इंतजार कर लौट गए थे। अब शनिवार से दाखिला प्रक्रिया बेहतर तरीके से चलने की उम्मीद है।
एसके जावा, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed