फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students gave powerful presentations with patriotic fervour.

Sonipat News: देशभक्ति के जज्बे के साथ छात्राओं ने दी दमदार प्रस्तुतियां

Wed, 10 Apr 2024 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Students gave powerful presentations with patriotic fervour.
सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित एनसीसी के वार्षिक फेस्ट में नृत्य की शानदार प्रस्
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में देशभक्ति के जज्बे के साथ एनसीसी के वार्षिक फेस्ट में छात्राओं ने दमदार प्रस्तुतियां दीं। दूसरे दिन प्रतिभागियों के लिए विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने शिविरार्थियों से आह्वान किया कि शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन

12वीं हरियाणा एनसीसी बटालियन के सहयोग से जीवीएम के एनसीसी फेस्ट-2024 के तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न स्पर्धाएं करवाई गई। फेस्ट का शुभारंभ बटालियन के कमांडिंग अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विनोद कुमार व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने दीप प्रज्वलित कर किया। ले. कर्नल विनोद कुमार ने कहा कि एनसीसी उत्सव के माध्यम से एनसीसी कैडेटों में अनुशासन व एकता की भावना को विकसित किया जा रहा है। कैडेटों को शिविर की सभी गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। शिविर के पहले दिन नृत्य प्रस्तुतियों के साथ पोस्टर बनाओ, निबंध लेखन, रंगोली सजाओ, बेस्ट कैडेट कंपीटिशन व नारा लेखन स्पर्धाएं करवाई गई थी। वहीं दूसरे दिन वाद-विवाद, प्रश्नोतरी, स्कवायड ड्रिल कंपीटिशन, रस्साकशी, शटल रन, रूमाल झपटा व स्लो रेस का आयोजन किया गया। एनसीसी बटालियन की ओर से हवलदार अभय सिंह, एएनओ ले. राजेश कुमार, ले. विशाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed