फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students excelled in district-level Hindi competitions.

Sonipat News: जिला स्तरीय हिंदी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Fri, 11 Sep 2026 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Students excelled in district-level Hindi competitions.
फोटो: सोनीपत के डाइट बीसवां मील में हिंदी पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान विद्य
सोनीपत। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से डायट बीसवां मील में हिंदी पखवाड़े के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिले के विभिन्न खंडों से विजेता विद्यार्थियों ने इनमें हिस्सा लेकर प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

आयोजन में प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, कविता पाठ और चित्र देखकर कहानी लेखन सहित सात प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने लेखन, मौखिक अभिव्यक्ति, कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता के कक्षा 4 से 5 वर्ग में मुंडलाना की शिवांशी प्रथम, खरखौदा की नीरज द्वितीय और गन्नौर की अनुष्का तृतीय रही। कक्षा 6 से 8 वर्ग में राई की मानसी प्रथम, सोनीपत की हिना द्वितीय और गन्नौर की मोनिका तृतीय रही। कक्षा 9 से 12 वर्ग में सोनीपत की आरती प्रथम, कथूरा के शुभम द्वितीय और मुंडलाना की मधु तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

काव्य पाठ के कक्षा 4 से 5 वर्ग में तन्वी प्रथम, वंशिका द्वितीय और गौरव तृतीय रहे। कक्षा 6 से 8 वर्ग में खरखौदा की स्नेहा प्रथम, सोनीपत की रिया द्वितीय और राई की गुंजन तृतीय रही। कक्षा 9 से 12 वर्ग में सोनीपत की साक्षी प्रथम, दीपेश द्वितीय और गोहाना की इशिका तृतीय रही।

प्रधानाचार्य सुजाता खत्री ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और अभिव्यक्ति की सशक्त भाषा है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि के साथ आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच भी विकसित होती है। आयोजन में संस्थान के शिक्षकों और संकाय सदस्यों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed