फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students displayed their talents during the prize distribution ceremony.

Sonipat News: पुरस्कार वितरण में विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

Thu, 21 May 2026 07:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 21 May 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Students displayed their talents during the prize distribution ceremony.
फोटो : सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान हरियाणा राज्य बाल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिला बाल कल्याण परिषद की तरफ से वीरवार को बाल महोत्सव के तहत जीवीएम कन्या महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव सुषमा गुप्ता ने किया।
मुख्यातिथि महासचिव सुषमा गुप्ता ने कहा कि कि बाल महोत्सव जैसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को जीवन में अनुशासन, मेहनत एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते दिया। उन्होंने बाल महोत्सव-2025 के तहत आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक, चित्रकला, नृत्य, गायन, भाषण एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगराधीश सिमरन ने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित ऐसे कार्यक्रम बच्चों में नई ऊर्जा, उत्साह एवं रचनात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती बल्हारा ने कहा कि बाल महोत्सव का उद्देश्य बच्चों को उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। समारोह के दौरान बच्चों में उत्साह व उमंग देखने के लिए मिली.

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह बाल प्रतिभाओं के रंग में रंगा नजर आया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के 700 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मंच संचालन डीपीसी डॉ. अतर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed