फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students and teachers administered oath not to take drugs

विद्यार्थियों व शिक्षकों को नशा न करने की दिलाई शपथ

Wed, 16 Nov 2022 07:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Students and teachers administered oath not to take drugs
राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय में विद्यार्थियों व शिक्षकों को नशा न करने की शपथ दिलाते उप निरी? - फोटो : Sonipat
गन्नौर। प्रयास इंडिया की ओर से राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10वें नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा पहुंचे। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य अरुणलता ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों व शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि आज देश में नशा एक भयानक रूप ले चुका है, जिसे नष्ट करने के लिए सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। हमें अपने बीच में रहने वाले नशा तस्करों व अपराधियों की पहचान करने की आवश्यकता है, जो युवाओं को पथभ्रष्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि नशा तस्करों को उनके उचित स्थान तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि नशे के व्यापार में संलिप्त अपराधियों की संपति को जब्त करने के साथ अवैध संपतियों पर पीला पंजा अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि 9050891508 पर नशे का कारोबार करने वालों की गुप्त सूचना देने के साथ नशा छोड़ने वाले भी संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार, विनोद शर्मा, राजेश कौशिक, सुशील मस्ताना व विनोद खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed