फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Student's body found hanging on fan, used to be upset due to failure in two papers

पंखे पर लटका मिला छात्र का शव, दो पेपरों में फेल होने से रहता था परेशान

Wed, 29 Sep 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Student's body found hanging on fan, used to be upset due to failure in two papers
रमाकांत। फाइल फोटो - फोटो : Sonipat
शहर के बंदेपुर में एक युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला है। परिवार के लोगों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल में पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि दो साल पहले दसवीं कक्षा में दो पेपर में फेल होने के बाद से वह परेशान रहता था।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के सर्वेश कुमार ने बताया वह फिलहाल कई साल से बंदेपुर में रहते हैं। वह प्लंबर का काम करते हैं। उनका बेटा रमाकांत (19) दो साल पहले दसवीं कक्षा में दो पेपर में फेल हो गया था। उसे दो विषय में दोबारा से परीक्षा देनी थी, लेकिन वह परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाया था। कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद रहे और वह पढ़ाई नहीं कर सका। कुछ दिन पहले उसको कपड़ा बाजार में एक दुकान पर काम करने के लिए लगवा दिया था। वह अपनी पढ़ाई नहीं कर पाने को लेकर तनाव में रहता था। इस साल उसे दोबारा से पढ़ाई कराने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद वह तनाव में रह रहा था। उसने अपने दोस्तों से संबंध कम कर दिए थे और बातचीत करना भी कम कर दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में चला गया था। कुछ देर बाद उसका भाई कमरे में गया तो रमाकांत पंखे पर रस्सी के सहारे लटका हुआ था। उसने परिवार के लोगों को सूचना दी। वह रमाकांत को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed