फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Student injured in suspicious circumstances, family members accuse school staff of negligence

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र घायल, परिजनों का स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप

Mon, 17 Oct 2022 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Student injured in suspicious circumstances, family members accuse school staff of negligence
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचाराधीन छात्र युवराज। संवाद - फोटो : Sonipat
गन्नौर स्थित निजी स्कूल का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया। परिजन जब स्कूल पहुंचे तब उन्हें छात्र के घायल होने का पता लगा। उन्होंने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन

करनाल निवासी युवराज (13) गन्नौर स्थित एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है और छात्रावास में रहता है। रविवार को युवराज की मां समता अन्य परिजनों के साथ युवराज से मिलने पहुंची तो उन्हें बेटे के चोटिल होने का पता लगा। उन्हें बताया गया कि युवराज का निजी अस्पताल में उपचार करवाने के बाद वापस स्कूल लाया गया है। जब वह युवराज से मिली तो वह घायल अवस्था में कमरे में था। उन्होंने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और डायल 112 पर भी इसकी सूचना दी। युवराज की मां समता का आरोप है कि स्कूल स्टाफ की तरफ से बच्चे का बेहतर उपचार तक नहीं कराया गया। इतना ही नहीं उन्हें इस बारे में सूचना नहीं दी गई। उनका बेटा यह बताने की हालत में नहीं है कि उसे चोट किस वजह से लगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद समता अपने बेटे युवराज को करनाल अस्पताल में ले गई।
विज्ञापन

पैर फिसल कर अलमारी में लगा सिर
छात्रावास इंचार्ज ने बताया कि युवराज का अपने कमरे में पैर फिसल गया था। जिससे उसका सिर अलमारी से जा टकराया। बच्चे का इलाज एक निजी अस्पताल में करवाया गया, जहां जांच में उसे गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई। चिकित्सक ने उसे इलाज के बाद वापस भेज दिया था। जब तक वे इस बारे में बच्चे के परिजनों को सूचित करते, तब तक वह खुद छात्रावास में उससे मिलने पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होने की सूचना मिली थी। परिजनों की तरफ से किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एएसआई सुशील कुमार, थाना गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed