{"_id":"61ad03c7eb9db402895cac12","slug":"student-beaten-with-rod-vandalized-eco-car-sonipat-news-rtk631865354","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को राड से पीटा, ईको गाड़ी में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को राड से पीटा, ईको गाड़ी में की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। शहर में सिविल रोड पर एक छात्र ने कैंटर चालक पर राड से हमला करने का आरोप लगाया है। छात्र का आरोप है कि चालक लापरवाही से कैंटर चला रहा था। उसने उसे सही तरीके से कैंटर चलाने को कहा था। छात्र का कहना है कि मारपीट करने के साथ कैंटर चालक ने उसकी ईको गाड़ी में तोडफोड़ भी की। शहर थाना पुलिस ने छात्र की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मोहाना निवासी सागर ने बताया कि शुक्रवार शाम को करीब पौने सात बजे व और उसका दोस्त अनिल अपनी ईको गाड़ी लेकर गोहाना शहर के वाल्मीकि चौक से मोहाना स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक चालक ने अपने कैंटर को उसकी गाड़ी के पास से गुजारा। इस पर उसने कैंटर चालक को ध्यान से चलाने को कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर चालक ने कैंटर को उसकी गाड़ी के आगे अड़ा दिया। इसके बाद उसने राड से उसके सिर व हाथों पर चोटें मारी। यही नहीं गाड़ी को भी राड से तोड़ दिया। जब उसका दोस्त नीचे उतरकर आया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बाद में वह उसे बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में लेकर गया। पुलिस ने आरोपी चालक पर मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।