फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Student attacked with knife and looted mobile phone

Sonipat News: छात्र पर चाकू से हमला कर मोबाइल फोन लूटा

Fri, 15 Mar 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 15 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Student attacked with knife and looted mobile phone
सोनीपत। मामा भांजा चौक के पास बाइक सवार तीन युवकों ने आईटीआई के छात्र से उसका मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर चाकू से हमलाकर छात्र को घायल कर दिया।
विज्ञापन


सेक्टर-14 निवासी अंकुश ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह आईटीआई में ऑटोमोबाइल ट्रेड का कोर्स कर रहे हैं। आईटीआई में जाने के लिए सुबह उनके पिता उन्हें बस स्टैंड के पास उतारकर चले गए। इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ ऑटो में बैठकर आईटीआई में जाते हैं। सुबह करीब 8.30 बजे वह मामा-भांजा चौक के पास पहुंचे तो एक युवक आ गया। नकाबपोश युवक ने चाकू दिखाकर काबू कर लिया और एक गली में ले गया। वहां पर दो युवक पहले से मौजूद थे। उन्होंने भी अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और हाथों में चाकू लिए थे। एक युवक ने जेब से उनका मोबाइल निकाल लिया। विरोध करने पर तीन जगह चाकू से वार कर दिया। हाथों पर चाकू लगने से वह घायल हो गए। उसके बाद तीनों भाग गए। उन्होंने नागरिक अस्पताल में उपचार कराकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed