फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Student and accused of taking examination in his place arrested

छात्र और उसकी जगह परीक्षा देने के आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Apr 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Student and accused of taking examination in his place arrested
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में परीक्षार्थी के स्थान पर पेपर देने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने छात्र को भी गिरफ्तार कर लिया। गोहाना में इस तरह दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े जाने का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को 10वीं कक्षा की गणित की परीक्षा थी। इस केंद्र पर अशोक कुमार केंद्र अधीक्षक थे। उन्होंने परीक्षा शुरू होने के बाद जांच शुरू की। वह केंद्र के 11वें कमरे में पहुंचे तो एक परीक्षार्थी पर शक हुआ था। जांच की गई तो गांव दोदवा के विद्यार्थी आनंद की जगह उसके गांव का आशीष परीक्षा देते हुए मिला। आशीष के पास आनंद का आधार कार्ड भी मिला। केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर शहर थाना गोहाना में आनंद और आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थाना की समता चौकी के प्रभारी वेदवीर ने पुलिस टीम के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले 4 अप्रैल को इसी परीक्षा केंद्र पर 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में छात्र अंकित ग्रेवाल की जगह गांव पुरखास का ओमबीर उर्फ आशु परीक्षा पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed