फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Structural audit of dilapidated buildings begins, team will submit report after 31 December

Sonipat News: जर्जर इमारतों का संरचनात्मक अंकेक्षण शुरू, 31 दिसंबर के बाद टीम सौंपेगी रिपोर्ट

Wed, 27 Nov 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 27 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Structural audit of dilapidated buildings begins, team will submit report after 31 December
फोटो 41- सोनीपत के सेक्टर-10 स्थित रेल हाईराईजर्स सोसाइटी में जर्जर इमारत में आई दरार। स्रोत :
सोनीपत। सेक्टर-10 स्थित रेल हाईराइजर्स सोसाइटी में जर्जर इमारतों से प्लास्टर गिरने के मामले में भारतीय रेल कल्याण संगठन ने एक निजी कंपनी को संरचनात्मक अंकेक्षण (स्ट्रक्चरल ऑडिट) की जिम्मेदारी सौंपी है। कंपनी की पांच सदस्यीय टीम ने मंगलवार से इस पर काम भी शुरू कर दिया है। शुरुआती चरण में बेसमेंट के पिलरों को जांचा जाएगा कि यह इमारत का भार सहन कर सकते हैं या नहीं।
विज्ञापन

टीम सभी जर्जर भवनों का स्थिरता परीक्षण करेगी, इसके लिए 31 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। रेल हाईराइजर्स सोसाइटी वर्ष 2014 में बसाई गई थी। महज 10 साल के अंतराल में ही यहां इमारत काफी जर्जर हो चुकी हैं। यहां के निवासी अक्सर छत व पिलरों से प्लास्टर गिरने की शिकायतें कर चुके हैं। 13 मंजिला इमारत में जगह-जगह दरारें आई हुई हैं। छत का प्लास्टर गिरने से सरिये दिखाई देने लगे हैं। यहां के निवासियों का कहना है कि वह भय के साये में यहां जीवन यापन कर रहे हैं। हालात यह है कि फ्लैट मालिकों ने अपने फ्लैट किराये पर दे रखे हैं। मामले को देखते हुए ही अब भारतीय रेल कल्याण संगठन ने एक निजी कंपनी से स्ट्रक्चरल ऑडिट शुरू करवाया है। कंपनी निर्धारित समयावधि में ऑडिट पूरा कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। भारतीय रेल कल्याण संगठन के महाप्रबंधक ने कहा कि मैसर्ज क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को ऑडिट की जिम्मेदारी दी है। कंपनी 31 दिसंबर तक ऑडिट पूरा कर रेलवे को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी कि सोसाइटी के भवन रहने लायक हैं या नहीं।
विज्ञापन




रेल हाईराइजर्स सोसाइटी में रहने वालों की प्लास्टर गिरने, दरारें आने व सरिये दिखाई देने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए स्ट्रक्चरल ऑडिट शुरू करवाया है। टीम 31 दिसंबर तक ऑडिट कर अपनी रिपोर्ट मुख्यालय भेजेगी, इसके बाद तकनीकी विशेषज्ञों से रिपोर्ट की समीक्षा करवाई जाएगी। उसके आधार पर ही आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेश कुमार, जिला नगर योजनाकार, सोनीपत

फोटो 41- सोनीपत के सेक्टर-10 स्थित रेल हाईराईजर्स सोसाइटी में जर्जर इमारत में आई दरार। स्रोत :

फोटो 41- सोनीपत के सेक्टर-10 स्थित रेल हाईराईजर्स सोसाइटी में जर्जर इमारत में आई दरार। स्रोत :

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed