फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Strike: Strike continues in grain markets, agent went to siege CM residence

हड़ताल : अनाज मंडियों में धरना जारी, सीएम आवास का घेराव करने गए आढ़ती

Thu, 22 Sep 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Strike: Strike continues in grain markets, agent went to siege CM residence
ई-ट्रेडिंग प्रणाली, बढ़ाई गई मार्केट फीस व एचआरडीएफ वापस लेने की मांग को लेकर आढ़तियों की हड़ताल तीसरे दिन जारी रही। जिले की मंडियों से आढ़ती मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए करनाल पहुंचे। वहीं मंडियों में कुछ आढ़ती धरना स्थल पर डटे रहे। सोनीपत, खरखौदा, गोहाना व गन्नौर मंडियों में खरीद तीन दिन से बंद है। क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी हो रही है। वहीं सोनीपत मंडी में भारतीय किसान पंचायत के सदस्यों ने धरने पर समर्थन किया। कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ने नई अनाज मंडी में धरनारत आढ़तियों व किसानों से बातचीत की। इस दौरान आढ़तियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। विधायक सुरेंद्र पंवार ने उनकी मांगों को सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सोनीपत अनाज मंडी के चेयरमैन संजय वर्मा, सचिव पवन बंसल, कोषाध्यक्ष प्रवीन गोयल, मुकेश सिंगला, विनोद गर्ग, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed