{"_id":"638061248555f50d993aca52","slug":"strike-in-protest-against-bond-policy-line-of-patients-kept-in-khanpur-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: खानपुर मेडिकल कॉलेज में लगी रही मरीजों की लाइन, उपचार के लिए करना पड़ रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: खानपुर मेडिकल कॉलेज में लगी रही मरीजों की लाइन, उपचार के लिए करना पड़ रहा इंतजार
Fri, 25 Nov 2022 12:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 25 Nov 2022 12:01 PM IST
सार
बॉन्ड पॉलिसी को लेकर छात्राएं मरीजों व चिकित्सकों से समर्थन मांग रही हैं। छात्राओं का कहना है कि बॉन्ड पॉलिसी के नाम पर उनके सपनों को तोडऩे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
बॉन्ड पॉलिसी को लेकर मरीजों से बातचीत करती छात्राएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने ओपीडी बंद कर बॉन्ड नीति को वापस लेने की मांग की तो उनके समर्थन में भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर की छात्राएं भी उतर आई है। एमबीबीएस छात्राएं दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल पर है। जिसके चलते पंजीकरण काउंटर, ओपीडी हॉल, चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लग गई है।
विज्ञापन
चिकित्सकों के इंतजार में मरीज चिकित्सक कक्ष के बाहर लाइनों में लग रहे हैं। बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में सामान्य दिनों में ओपीडी 2400 के आसपास रहती है। बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में छात्राओं ने हाथों में पोस्टर लेकर रोष जताया।
विज्ञापन
बॉन्ड नीति को वापस लेने की मांग को लेकर बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।
उन्होंने बॉन्ड पॉलिसी को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है। छात्राओं ने अस्पताल में आए मरीजों को हो रही दिक्कत के लिए उनसे क्षमा मांगी। साथ उन्हें बताया कि बॉन्ड पॉलिसी के नाम पर उनके सपनों को तोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सकों से भी समर्थन मांगा। बॉन्ड नीति को वापस लेने की मांग को लेकर बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन