फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Strike extended for two more days, will not do Girdawari starting from today

Sonipat News: दो दिन और बढ़ाई हड़ताल, आज से शुरू होने वाली गिरदावरी नहीं करेंगे

Thu, 01 Feb 2024 04:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Strike extended for two more days, will not do Girdawari starting from today
सोनीपत। वेतनमान में बढ़ोतरी व अन्य मांगों को लेकर सरकार से खफा पटवारियों व कानूनगो ने अपनी हड़ताल 2 फरवरी तक बढ़ा दी है। वह 3 जनवरी से हड़ताल पर है। 1 फरवरी से शुरू होने वाली फसल गिरदावरी को करने से मना कर दिया है। पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते आम आदमी परेशान हैं। पटवारखानों पर ताले लटके होने के कारण लोग मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। लोगों के रिहायशी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, इंतकाल समेत कई काम ठप पड़े हैं। दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर हड़ताल जारी है। जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि 1 फरवरी से शुरू होने वाले फसल गिरदावरी के कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। 4 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री ने वार्ता कर उनका पे ग्रेड 3200 करने का वादा करते हुए 10 दिन की हड़ताल समाप्त करवाई थी। उसके बाद भी सरकार ने वादा पूरा नहीं किया। हड़ताल की वजह से राजस्व विभाग को रोजाना करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। धरना स्थल पर एसोसिएशन के सचिव नितेश, युद्धवीर, संदीप धनखड़, रवि लाकड़ा, सुमित आंतिल समेत अन्य पटवारी व कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed