फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Strike enters 18th day; 800 tonnes of garbage piled up in the city.

Sonipat News: हड़ताल 18वां दिन, शहर में 800 टन कूड़ा जमा

Mon, 24 Aug 2026 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Strike enters 18th day; 800 tonnes of garbage piled up in the city.
फोटो : : सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरना के दौरान नारबाजी करते संविदा कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
सोनीपत। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 18वें दिन भी जारी रहने से शहर की सफाई व्यवस्था दिन प्रतिदिन बदहाल होती जा रही है। नियमित सफाई नहीं होने से सड़कों, गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कर्मचारियों के अनुसार, शहर में करीब 800 टन कूड़ा जमा हो चुका है। कूड़े से दुर्गंध फैलने के साथ संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। वहीं, उपायुक्त ने अन्य कर्मचारियों को काम करने से रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
हड़ताल के चलते घरों और दुकानों से निकलने वाला कूड़ा भी नियमित रूप से नहीं उठ रहा है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर सड़क किनारे तक फैल गए हैं। बारिश के कारण गंदगी और सड़न से स्थिति और खराब हो गई है। शहवासी रमेश, दिनेश और राकेश ने प्रशासन से जल्द कर्मचारियों से बातचीत कर हड़ताल खत्म करवाने की मांग की है। हड़ताल का असर सोनीपत के साथ गोहाना, गन्नौर और खरखौदा में भी दिखाई दे रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है, वहीं शहर की सफाई व्यवस्था, अग्निशमन सेवाएं और आमजन को निर्बाध नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी महत्वपूर्ण है। हड़ताल का असर आमजन के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने कर्मचारियों से मांगों के समाधान के लिए कानूनी एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम करने से रोकना कानूनन गलत : उपायुक्त
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने का अर्थ यह नहीं है कि वे अन्य कर्मचारियों को काम करने से रोकें। किसी कर्मचारी को कर्तव्य निभाने से रोकना कानूनन गलत है। ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कर्मचारियों की गिरफ्तारी के विरोध में आज निकलेगा जुलूस
नगरपालिका कर्मचारी संघ के सोनीपत इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों को डराने का प्रयास कर रही है। कर्मचारियों की रिहाई की मांग को लेकर सोमवार को सोनीपत शहर में जुलूस निकाला जाएगा।

फोटो : : सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरना के दौरान नारबाजी करते संविदा कर्मचारी। संवाद

फोटो : : सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरना के दौरान नारबाजी करते संविदा कर्मचारी। संवाद

फोटो : : सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरना के दौरान नारबाजी करते संविदा कर्मचारी। संवाद

फोटो : : सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरना के दौरान नारबाजी करते संविदा कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed