फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Strictness: NAPA will approach court for legal action against unauthorized constructions

सख्ती : अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए कोर्ट का रुख करेगा नपा

Mon, 11 Nov 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 Nov 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Strictness: NAPA will approach court for legal action against unauthorized constructions
खरखौदा। शहर में बगैर मंजूरी के तेजी से किए जा रहे निर्माण कार्यों पर लगाम कसने के लिए नगर पालिका (नपा) सख्त कदम उठाने जा रही है। नपा ने अब इन अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया है, जिसके लिए वह जल्द ही कोर्ट का रुख करेगी। हाल समय में खरखौदा में बिना अनुमति लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों में तेजी देखी जा रही है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बीते दिनों भी अवैध निर्माण पर नजर रखने और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके तहत नपा ने फील्ड में एक विशेष टीम उतारी है, जो शहर में बिना मंजूरी के हो रहे निर्माण कार्यों को चिह्नित कर रही है। नपा की यह टीम सभी अनाधिकृत निर्माणों की सूची तैयार कर रही है, ताकि इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके। प्रशासन की इस सख्ती के बाद उम्मीद है कि खरखौदा में बिना अनुमति निर्माण कार्यों में कमी आएगी और शहर का विकास नियमानुसार हो सकेंगे। नगर पालिका सचिव पंकज जून ने बताया कि नगर पालिका अवैध निर्माणों को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी। बिना अनुमति के हो रहे निर्माण न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि शहर के विकास की योजनाओं पर भी नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। अवैध निर्माणों के खिलाफ फाइल तैयार की जा रही है, जल्द ही कोर्ट में केस दायर किया जाएगा। नपा का यह कदम अवैध निर्माण कर्ताओं को सख्त संदेश देगा और भविष्य में अन्य लोगों को भी बिना अनुमति के निर्माण करने से रोकने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed