फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Strict action will be taken if the occupation is not removed from Sector 15: Transport Minister

सेक्टर 15 से नहीं हटे कब्जे तो होगी सख्त कार्रवाई : परिवहन मंत्री

Thu, 16 Dec 2021 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if the occupation is not removed from Sector 15: Transport Minister
शहर के सेक्टर-15 में अवैध कब्जा नहीं हटवाने की शिकायत पर संज्ञान ले परिवहन मंत्री ने निगम के संयुक्त आयुक्त (जेसी) को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि अगली बैठक तक कब्जे नहीं हटाए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुरथल में व्यक्ति की मौत के मामले में आरोपी के साथ मिलीभगत करके धारा हटाने वाले एसएचओ व जांच अधिकारी की जांच करने के लिए एसपी को आदेश दिए। लघु सचिवालय में बुधवार को चार माह बाद हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा शिकायतें सुनने पहुंचे थे।
विज्ञापन

पांच पुरानी शिकायतों का समाधान नहीं होने पर मंत्री ने इस बार भी इन्हें लंबित रखवाया। बैठक में विधायक सुरेंद्र पंवार, मोहन लाल बड़ौली व जजपा के जिलाध्यक्ष पदम दहिया शामिल रहे। सेक्टर-15 के रहने वाले जेबी शर्मा, निशा ने बताया कि सेक्टर के फेज-3 में मकान नंबर 2498 से 3500 तक पीछे खाली पड़ी जमीन पर कब्जे हैं। जहां कुछ लोग अवैध तरीके से सुअर पालन करते हैं और वहां पर गंदगी फैलाए रखते हैं। अवैध कब्जे की वजह से घरों के पास गंदगी पड़ी रहती है। पिछली बैठक में गठित की गई कमेटी के बाद विधायक सुरेंद्र पंवार के साथ अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। इस दौरान संयुक्त आयुक्त सुभाष चंद्र ने सुअर पकड़ने के लिए टेंडर लगाकर काम अलॉट करने की बात कही तो परिवहन मंत्री ने संयुक्त आयुक्त को फटकार लगाई। साथ ही कब्जा नहीं हटवाने पर अगली बैठक में कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

व्यक्ति ने पुत्रवधू पर जताया बेटे की हत्या का शक
मुरथल निवासी रामकरण ने कहा कि उसके पुत्र सुमित कौशिक की हत्या की गई है और इसका शक उनकी पुत्रवधू पर है। संबंधित एसएचओ व जांच अधिकारी ने मामले की आरोपी महिला के साथ मिलीभगत कर मुकदमे से धारा हटाई है। परिवहन मंत्री ने संबंधित थाने के एसएचओ व जांच अधिकारी के खिलाफ एसपी राहुल शर्मा को जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह मामला सोनीपत से झज्जर स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरनी पर सड़क निर्माण के लिए एस्टीमेट भेजा जाए
रिंढ़ाणा के राकेश, कुलदीप, कर्मचंद ने कहा कि 1962 में अनुसूचित जाति के परिवारों को प्लॉट दिए गए थे। उसके बाद उन प्लॉट के बीच में से लोक निर्माण विभाग ने 1978 में सड़क निकाल दी। वे दूसरी जगह प्लॉट दिए जाने की मांग कर रहे हैं, आज तक सुनवाई नहीं हुई। परिवहन मंत्री ने अधिकारियों का कहा कि गांव की फिरनी पर सड़क का निर्माण किया जाए, इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा जाए। पात्र परिवारों को उसी स्थान पर 109 प्लॉट मुहैया कराएं, जहां से सड़क निकली हुई है। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कालूपुर चुंगी से आईटीआई की तरफ जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के बारे में कहा। इस पर डीसी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से विचार-विमर्श करने की बात कही।
छह मरले जमीन की दोबारा होगी पैमाइश
रोहतक की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रहने वाले अमित कुमार ने शिकायत देकर बताया कि सेक्टर-13 गोहाना में उनकी 2 कनाल 6 मरले जमीन अधिग्रहण हुई थी, लेकिन करीब 6 मरला जमीन अधिग्रहण नहीं की गई। आठ साल से वह अपनी 6 मरला जमीन के लिए भटक रहा है। उसकी पैमाइश करवाने की मांग संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है। परिवहन मंत्री ने तहसीलदार मनोज अहलावत को जमीन की दोबारा पैमाइश कराने के आदेश दिए।
अटल पार्क में पौधे लगाए जाएंगे
गांव बजाना कलां के हवासिंह ने कहा कि गांव में वर्ष 2018 में अटल पार्क का निर्माण जिस जमीन पर प्रस्तावित हुआ था, इस पर बीडीपीओ की तरफ से कब्जा हटवा दिया गया है। जमीन खाली कराने के लिए चहारदीवारी की गई है। इस पर परिवहन मंत्री ने अटल पार्क की जमीन पर पौधे लगवाने के निर्देश दिए।
जांच कराकर मोबाइल टावर को तुरंत सील करने के निर्देश दिए
शास्त्री कॉलोनी निवासी दयानंद ने कहा कि मोबाइल टावर को घनी आबादी क्षेत्र से नहीं हटाया जा रहा। इस जमीन पर यह टावर लगा हुआ है, उस जमीन के मालिक ने वहां से अपना घर दूसरी कॉलोनी में शिफ्ट कर लिया है। इस पर परिवहन मंत्री ने डीसी को निर्देश देते हुए कहा कि यदि मोबाइल कंपनी द्वारा टावर की अनुमति नहीं ली गई है तो इसे तुरंत सील करवाएं।
शिक्षिका के साथ हुई अभद्रता की जांच के लिए कमेटी गठित
परिवहन मंत्री ने सनपेड़ा के सरकारी स्कूल में शिक्षिका के साथ हुई अभद्रता की शिकायत बैठक में रखी गई। इस पर मंत्री ने एसडीएम शशि वसुंधरा, महिला निरीक्षक व कष्ट निवारण समिति की मनोनीत सदस्य निर्मला खत्री की कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता द्वारा यौन शोषण के बारे में शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन्होंने कहा कि यह समिति मामले की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
100 से ज्यादा घरों में हो रही कम पानी की आपूर्ति
भगत सिंह कॉलोनी निवासी सुखबीर सिंह ने बताया कि कॉलोनी में 100 से ज्यादा घरों में कम पानी की आपूर्ति हो रही है। परिवहन मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। एसई अशोक रावत ने कहा कि ककरोई रोड पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। अगले वर्ष जून तक निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
पेयजल लाइन बिछाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
आदर्श नगर निवासी सतीश कुमार ने ठेकेदार एवं नगर निगम के कर्मचारी पर पेयजल लाइन को सही तरीके से न डालने की शिकायत दी। इस पर मंत्री ने निगम अधिकारियों से कहा कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। भठगांव डुगरान निवासी राकेश कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती के तहत 15 साल पहले प्लॉट मिले थे। उनके पास प्रशासन की ओर से रजिस्ट्री भी मुहैया करा रखी है, लेकिन प्लॉटों पर कब्जा नहीं मिल पाया है। इस पर परिवहन मंत्री ने खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी मनीष मलिक को निर्देश दिए कि वे एक माह में प्लॉट पर कब्जा दिलवाएं। उन्होंने नांगल कलां निवासी कर्मबीर की शिकायत पर आगामी बैठक से पहले संबंधित व्यक्ति से कब्जा हटवाकर ग्राम पंचायत को कब्जा दिलवाने के लिए कहा।

जलघर का निर्माण जल्द शुरू कराएं अधिकारी
परिवहन मंत्री ने गांव नाहरी निवासी ऊधम सिंह व पदम सिंह की जलघर के निर्माण से संबंधित शिकायत के संदर्भ में कहा कि निर्धारित अवधि में निर्माण करवाया जाए। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन ने बताया कि अगले 15 दिन में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed