{"_id":"6933463c48a46a77e10647fa","slug":"strict-action-is-being-taken-against-those-who-park-their-vehicles-on-the-highway-fines-are-being-issued-daily-sonipat-news-c-197-1-snp1001-146319-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हाईवे पर वाहन खड़ा करने वालों पर सख्ती, रोज हो रहे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हाईवे पर वाहन खड़ा करने वालों पर सख्ती, रोज हो रहे चालान
Sat, 06 Dec 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो :34: सोनीपत के खरखौदा में एनएच-334बी पर पत्थर के बैरिकेड लगा रोका गया अवैध कट। संवाद
सोनीपत। हाईवे पर सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई शुरू कर दी है। हाईवे पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
नगर निगम की टीम बेसहारा पशु पकड़ रही है तो राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अवैध कट बंद रही है। हालांकि अभी भी कुछ स्थानों पर बैरिकेडिंग टूटी है। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि हाईवे पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं किया जाएगा। बिना ठोस कारण के हाईवे किनारे वाहन खड़ा करने वालों के चालान किए जा रहे हैं।
डीसीपी ट्रैफिक नरेंद्र कादियान ने बताया कि पुलिस रोजाना चालान काट रही है। हाईवे किनारे खड़े वाहन हादसे का कारण बन सकते हैं। खासकर अब कोहरा छाना शुरू हो जाएगा। इसमें हालात और खराब होने लगेंगे। ऐसे में अगर कोई वाहन हाईवे किनारे खड़ा मिलता है तो उसका चालान किया जाता है। अगर कोई वाहन खराब मिलता है तो उसे हटवाया जाता है।
विज्ञापन
बेसहारा पशु पकड़ रहा नगर निगम
नगर निगम भी अपनी ओर से सड़क सुरक्षा और व्यवस्थित यातायात को लेकर सक्रिय है। निगम ने अभियान चलाकर 890 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशाला और नंदीशाला भेजा है ताकि सड़क हादसों की संभावनाओं को कम किया जा सके। निगम अधिकारी साहब सिंह का कहना है कि शहर में दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बन रहे आवारा पशुओं को हटाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एनएचएआई दुरस्त कर रही बैरिकेडिंग
हाईवे व स्टेट हाईवे पर लगे कई बैरिकेड्स टूटे हुए थे, जिससे सुरक्षा में कमी हो रही थी। ऐसे में एनएचएआई ने नेशनल हाईवे-44 पर बैरिकेडिंग की मरम्मत और नई बैरिकेडिंग लगाने का कार्य तेज कर दिया है। हालांकि, बहालगढ़, राई व मुरथल के पास कुछ स्थानों पर बैरिकेडिंग अभी भी क्षतिग्रस्त है, जिन्हें जल्द ठीक करने की बात कही गई है। खरखौदा क्षेत्र में एनएच-334 बी के अवैध कटों पर पत्थर के बैरिकेड रखे जा रहे हैं।
आरटीए व पुलिस मिलकर लगा रहे रिफ्लेक्टर टैप
आरटीए और पुलिस मिलकर सड़कों पर बिना रिफ्लेक्टर चल रहे वाहनों की पहचान कर रहे हैं। रात के समय दुर्घटना की संभावना कम करने के लिए वाहनों और ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टैप लगवाया जा रहा है। यह कदम हाईवे पर दृश्यता बढ़ाने और टक्कर की घटनाओं को रोकने में मददगार साबित होगा।