फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Streets will be constructed in two wards at a cost of 3.83 crore rupees, and community centers will be repaired.

Sonipat News: दो वार्डों में 3.83 करोड़ से बनेगी गलियां, चौपालों की होगी मरम्मत

Tue, 16 Dec 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Streets will be constructed in two wards at a cost of 3.83 crore rupees, and community centers will be repaired.
फोटो 03: सोनीपत के मयूर विहार में गली निर्माण कार्य का ​शिलान्यास करते विधायक नि​खिल मदान व मेय
सोनीपत। वार्ड नं 19 के मयूर विहार और वार्ड नंबर-1 के जटवाड़ा में सोमवार को विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने नगर निगम की ओर से 3.83 करोड़ रुपये से करवाए जा रहे विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। उनके साथ निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी व बिजेंद्र मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वार्ड नं 19 में मयूर विहार की गलियों का 95 लाख, शास्त्री कॉलोनी में 81 लाख और इंडियन कॉलोनी में 57 लाख रुपये से गलियों का निर्माण किया जाएगा। कुछ गलियों में सीवर और पेयजल लाइन डाली गई गई जिसकी वजह से सड़कों को तोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन

इन गलियों को पक्का किया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। मेयर राजीव जैन ने बताया कि वार्ड नं. 1 में जटवाड़ा के प्रजापत चौपाल में प्रथम तल का निर्माण किया जाएगा। इसमें एक बहुउद्देशीय हॉल और शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्य पर 60 लाख रुपये की लागत आएगी। सैनीपुरा सैनी चौपाल में 11 लाख रुपये और जटवाड़ा की सामान्य चौपाल में 25 लाख रुपये से मरम्मत कार्य किया जाएगा। मेयर ने बताया कि ओल्ड महावीर कॉलोनी में लगभग 60 लाख रुपये से गलियां बनाई जाएंगी।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, नीरज सोनी, शशिकांत भारद्वाज, जोगिंद्र, सोनू प्रजापति, कृष्ण सैनी, रामप्रसाद सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed