फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   STP of 7.50 MLD capacity will be built in Kundli, Rs 20 crore released to SMDA

Sonipat News: कुंडली में बनेगा 7.50 एमएलडी क्षमता का एसटीपी, एसएमडीए को 20 करोड़ रुपये जारी

Thu, 23 Jan 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
STP of 7.50 MLD capacity will be built in Kundli, Rs 20 crore released to SMDA
फोटो 33: सोनीपत के कुंडली ​स्थित प्रेम कॉलोनी की गली में भरा गंदा पानी। संवाद
सोनीपत। कुंडली नगरपालिका क्षेत्र में 7.50 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण किया जाएगा। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) ने अब विकास को पहल शुरू कर दी है। विकास को गति देने के लिए एसएमडीए को 20 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। निर्माण के लिए अभी जमीन स्थानांतरण होने का इंतजार है। इसके बाद टेंडर लगाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने 15 मार्च 2024 को नोटिफिकेशन जारी कर एसएमडीए का सीमांकन तय किया था। 10 जुलाई 2024 को सोनीपत महानगर के विकास को अमलीजामा पहनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 363 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी थी। कुंडली नपा क्षेत्र में 7.50 एमएलडी क्षमता के एसटीपी के निर्माण के लिए 54.69 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। इसमें से विकास कार्य शुरू करने के लिए एचएसवीपी से 20 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। एसएमडीए ने अब कुंडली में एसटीपी निर्माण से करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जमीन स्थानांतरण के लिए सरकार को पत्र लिखा है। इसके बाद टेंडर लगाकर एसटीपी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीवर लाइन बिछाएगा जनस्वास्थ्य विभाग, होगा फायदा
कुंडली में दूषित पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। नगरपालिका का क्षेत्र नीचा होने के चलते जलभराव की समस्या रहती है। यहां पर दूषित पानी की निकासी के लिए सीवर लाइन बिछाने और दूषित पानी को शोधित करने के लिए 7.5 एमएलडी का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाया जाना है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवर लाइन बिछाने व पानी की निकासी के लिए पांच जगहों पर डिस्पोजल पंप बनाए जाएंगे। इनमें प्याऊ मनियारी रोड पर दो, नवल अस्पताल, लांडा कॉलोनी और टीकाराम संस्था के पास डिस्पोजल पंप बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम से लिया था 10 करोड़ रुपये का ऋण
एसएमडीए ने ऑफिस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए नगर निगम से सितंबर 2024 से 10 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। उस राशि ने ऑफिस खर्च और स्टाफ की तनख्वाह निकाली जा रही है। वहीं, कुंडली क्षेत्र में लगातार आबादी बढ़ रही है। दिल्ली के नजदीक होने से लोग यहां बस रहे हैं। ऐसे में यहां जो बड़ी समस्या थी उसके समाधान करने के लिए एसएमडीए लगा हुआ है।

--
कुंडली में 7.50 एमएलडी क्षमता का एसटीपी बनाया जाएगा। एसडीएमए को विकास कार्य के लिए 20 करोड़ का बजट मिला है। जमीन स्थानांतरण होने के बाद निर्माण के लिए टेंडर लगाकर काम धरातल पर शुरू किया जाएगा।
- वीणा हुड्डा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed