फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   STF is investigating in the case of threats to MLAs in Haryana

हरियाणा: विधायकों को धमकी मिलने के मामले में मंत्री विज बोले- एसटीएफ कर रही जांच, मैं कर रहा मॉनीटरिंग

Sun, 10 Jul 2022 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 11:03 PM IST
सार

अनिल विज ने कहा कि धमकियां प्रदेश के अंदर से नहीं बल्कि विदेश से आ रही है। जिसने भी धमकी दी है उसे छोड़ेंगे नहीं। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य और गृह मंत्री ने कहा कि मांग के अनुसार नहीं जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। 

विज्ञापन
STF is investigating in the case of threats to MLAs in Haryana
अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि विधायकों को धमकी मिलने के मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई है। वह खुद भी इन सभी मामलों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। धमकियां प्रदेश के अंदर से नहीं बल्कि विदेश से आ रही है। जिसने भी धमकी दी है उसे छोड़ेंगे नहीं। उन्हें हर हाल में पकड़ा जाएगा। 

विज्ञापन


वह सोनीपत के गांव आनंदपुर-झरोठ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधायकों को धमकी मिलने की जांच एसटीएफ को सौंपने के बाद से वह हर घटनाक्रम व कार्रवाई की जानकारी स्वयं प्राप्त कर रहे हैं। इस मामले को जल्द सुलझाया जाएगा। अनिल विज ने कहा कि इस बार कावड़ यात्रा के लिए सभी संबंधित थाना क्षेत्र में लोगों के काफिलों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा सभी रास्तों पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। फार्मेसी घोटाले को लेकर कहा कि उसमें जिसका भी नाम आया है, उसे निलंबित करने के आदेश पहले ही दे दिया है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए वे प्रदेश की मैपिंग कराने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर जरूरत है, वहां पर पीएचसी या सीएचसी की सुविधाएं दी जाएगी। उनका प्रयास है कि सुविधाएं डिमांड बेस्ड न होकर नीड बेस्ड हो। विधानसभा में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी की बात को लेकर भूपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हुड्डा साहब को कुछ करना नहीं है, सिर्फ बोलना है।


उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास बोलने को अब कुछ खास नहीं है। उनकी अपनी पार्टी उनके खिलाफ है। राज्यसभा चुनाव में इसका उदाहरण मिल चुका है। कांग्रेस की दुर्गति हुई है। जहां रायपुर में एक ही जगह पर तरह-तरह के व्यंजन खिलाए गए फिर भी उनके विधायकों ने जो किया वह सबके सामने है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed