{"_id":"60dcc7ca8ebc3e9e7f6f8f95","slug":"stf-caught-the-fugitive-of-25-thousand-who-ran-away-after-killing-nine-years-ago-sonipat-news-rtk6154655107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल पहले हत्या कर भागे 25 हजार के इनामी भगौड़े को एसटीएफ ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल पहले हत्या कर भागे 25 हजार के इनामी भगौड़े को एसटीएफ ने दबोचा
विज्ञापन
फोटो :04: हत्या के मामले में नौ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी एसटीएफ टीम के साथ।
- फोटो : Sonipat
एसटीएफ सोनीपत ने हत्या के मामले में नौ साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव तिहाड़ मलिक का रहने वाला कर्मबीर है। आरोपी ने अवैध संबंध में युवक की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी फिलहाल नाम व पहचान बदलकर दिल्ली में रह रहा था और बॉडी मसाज करता था।
एसटीएफ प्रभारी सतीश देशवाल ने बताया कि गांव मिर्जापुर निवासी वेदपाल की 3 मई, 2012 को दो गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में भगौड़े 25 हजार के इनामी कर्मबीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव तिहाड़ मलिक के रहने वाले कर्मबीर ने अपने गांव के ही संदीप के साथ मिलकर वेदपाल की हत्या कर दी थी। उसके वेदपाल की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। आरोपी कुंडली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। वेदपाल की हत्या को लेकर उसके चचेरे भाई अमरजीत ने मुकदमा दर्ज कराया था।
दो गोलियां मारकर की थी हत्या, पांच लाख रुपये व बाइक पास पड़े मिले थे
वारदात के दिन वेदपाल गोहाना में नई अनाज मंडी में आढ़ती के पास से पांच लाख रुपये लेकर बाइक से वापस गांव जा रहा था। मदीना व छिछड़ाना के बीच उसके सिर व पेट में दो गोलियां मारकर हत्या की गई थी। हमलावर पांच लाख रुपये व बाइक वहीं छोड़ गए थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि वेदपाल की हत्या के पीछे उसकी पत्नी राखी के अवैध संबंध थे। पुलिस ने मामले में आरोपी गांव तिहाड़ मलिक के संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। संदीप के साथी कर्मबीर से भी उसके संबंध थे, लेकिन वह वारदात कर भाग गया था। मामले में संदीप को अक्तूबर, 2015 में उम्रकैद की सजा हो चुकी है और वह रोहतक जेल में बंद है।
विज्ञापन
एसटीएफ के अनुसार आरोपी वारदात को अंजाम देकर पहले मध्यप्रदेश भाग गया था। वहां से महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंचा। उसके बाद उत्तर प्रदेश के बदायूं में आया और नाम बदलकर ओमबीर रख लिया। अपनी पहचान भी अलग कर ली। इसके बाद उसने बदायूं की युवती से शादी कर ली थी। वहां से वह उसे लेकर गुरुग्राम आ गया। यहां पर उसने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की और बाद में ऑटो चलाया। वहां से वह दिल्ली आ गया। अब वह बॉडी मसाज का धंधा करता है। वह अपनी पत्नी संग दिल्ली में ही रह रहा है।
वर्जन
हत्या के मामले में नौ साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। अब उसे बरोदा थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।
- सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत