{"_id":"6324d46104ea7f026501bf6f","slug":"stf-bahadurgarh-remanded-in-the-case-of-murder-of-infamous-priyavrat-sonipat-news-rtk658237468","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात प्रियव्रत को हत्या के मामले में एसटीएफ बहादुरगढ़ ने रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात प्रियव्रत को हत्या के मामले में एसटीएफ बहादुरगढ़ ने रिमांड पर लिया
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
पंजाब से प्रोडक्शन वारंट पर हत्यारोपी प्रियव्रत उर्फ फौजी को लेकर खरखौदा न्यायालय में पहुंची ए?
- फोटो : Sonipat
Link Copied
गांव बरोणा में बदमाश बिट्टू बरोणा के पिता कृष्णचंद की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोप बदमाश प्रियव्रत को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को एसटीएफ बहादुरगढ़ की टीम ने रिमांड पर लिया है। गढ़ी सिसाना निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी को दिल्ली पुलिस ने पंजाब के गायब सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में काबू किया था। वह फिलहाल पंजाब जेल में बंद था।
विज्ञापन
18 मार्च, 2021 को रोहतक से सोनीपत न्यायालय में पेशी पर लाए गए बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा को उसकी सुरक्षा में लगे सिपाही महेश ने गोली मार दी थी। हमले में अजय बच गया था। वारदात के कुछ ही देर बार बदमाशों ने बिट्टू बरोणा के घर पर पहुंचकर उनके पिता कृष्णचंद की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में अजय की मां के बयान पर गैंगस्टर रामकरण बैंयापुर, उसके भाई नरेश सहित 18 लोगों पर हत्या व षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रियव्रत के शामिल होने का पता लगा था। प्रियव्रत घटना के बाद से फरार था। उस पर बाद में पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप लगा, जिसमें उसे दिल्ली पुलिस ने गुजरात से पकड़ा था। अब उसे कृष्णचंद की हत्या के मामले की जांच कर रही एसटीएफ, बहादुरगढ़ की प्रोडक्शन पर लाई है। उसे कड़ी सुरक्षा में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।