फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   stf arrested a reward of 5 thousand in the case of robbery

एसटीएफ ने डकैती के मामले में 5 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

Thu, 09 Dec 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
stf arrested a reward of 5 thousand in the case of robbery
डकैती के मामले में गिरफ्तार आरोपी एसटीएफ के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। एसटीएफ ने बुधवार को डकैती के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पलवल के गांव मलूका का रहने वाला मोहम्मद अली है। उस पर गाजियाबाद, फरीदाबाद, दादरी व नगीना में करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ सोनीपत प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अली पर दादरी व नूंह जिला पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ था। उसने वर्ष 2007 में अपने साथियों के साथ मिलकर थाना सिटी जिला दादरी में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। उस मामले में वह फरार चल रहा था। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था। आरोपी भेष बदलकर छिपता रहता था और आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। वह अपराध करने की फिराक में आया था। इसकी जानकारी मिलने पर एसटीएफ की टीम ने उसको दबोच लिया।
विज्ञापन

इन मामलों में रहा है नामजद
- वर्ष 2007 में थाना शहर दादरी में दर्ज डकैती की घटना।
- वर्ष 2009 में थाना ओल्ड फरीदाबाद में दर्ज चोरी की घटना।
- वर्ष 2009 में थाना ओल्ड फरीदाबाद में दर्ज चोरी की घटना।
- वर्ष 2010 में थाना नगीना में दर्ज दहेज प्रताड़ना की घटना।
- वर्ष 2013 में थाना नूंह में दर्ज चोरी की घटना।
- वर्ष 2016 में थाना नूंह में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया।
- वर्ष 2021 में थाना नंदगांव जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में दर्ज चोरी की घटना।
- 2021 में थाना शाहबाद डेयरी में दर्ज चोरी के मामले में नामजद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed