{"_id":"61d727e37f76871f64031b26","slug":"steps-towards-victory-from-corona-target-of-first-dose-accomplished-in-355-days-sonipat-news-rtk6350208160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जीत की तरफ बढ़े कदम, 355 दिन में पहली डोज का लक्ष्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जीत की तरफ बढ़े कदम, 355 दिन में पहली डोज का लक्ष्य पूरा
विज्ञापन
फोटो 23: जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने वालों की लंबी लाइन होने के कारण जब नंबर नहीं आया तो थककर बच?
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य पार कर लिया। विभाग की ओर से 355 दिन में 11.53 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। कोरोना से बचाव के लिए मुख्यालय ने विभाग को 11.42 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया था। वीरवार को जिला के टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ लगी रही और 21 हजार 996 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जिनमें 7994 किशोरों को भी वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना की पहली डोज लगवाने के मामले में सोनीपत प्रदेश में 10वें स्थान पर पहुंच गया है।
डीसी ललित सिवाच ने कहा कि कोरोना की इस लड़ाई में हम तभी जीत हासिल कर सकते हैं जब हम सभी नागरिक अपना पूर्ण सहयोग देंगे। प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को घबराने के बजाय एकजुटता दिखाते हुए वैक्सीन लगवानी चाहिए, जिससे कोरोना के प्रभाव से बच सकें। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न स्कूलों में शिविर लगाकर 7994 विद्यार्थियों को कोवाक्सिन लगाई।
जिले में 21 हजार 996 लोगों को वैक्सीन लगाई
जिला में बुधवार को 24 हजार 996 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 13 हजार 754 लोगों को पहली और 8242 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। वहीं, 4442 युवाओं को पहली और 6049 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा 555 बुजुर्गों, 45-59 आयु वर्ग के 2956 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिला कोर्ट में 55 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिले में अब तक 7.79 लाख लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नीरज यादव ने बताया कि किशोरों में वैक्सीन लगवाने को लेकर उत्साह है। इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं। जनवरी में 100 प्रतिशत टीकाकरण कर लेने का लक्ष्य है।

जिला अस्पताल में आपातकालीन वार्ड के बाहर वैक्सीन लगवाने के लिए लगी महिलाओं की लाइन। संवाद- फोटो : Sonipat
विज्ञापन