फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   state sports begin, state sports begin in sonipat, 650 players participate of haryana, sonipat

खेल संवारते हैं जीवनः विरमानी

Sun, 31 Jul 2016 12:26 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Sun, 31 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
state sports begin, state sports begin in sonipat, 650 players participate of haryana, sonipat
खेल समारोह के दौरान उपस्थित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी - फोटो : amar ujala
शहर के गीता विद्या मंदिर में हिंदू शिक्षा समिति द्वारा शनिवार को तीन दिवसीय 29वें प्रांतीय खेल समारोह का शुभारंभ हुआ। इसमें हरियाणा के 7 स्कूल के लगभग 650 खिलाड़ी विद्यार्थी और 22 संरक्षक भाग ले रहे हैं। इसमें शतरंज, खो-खो तथा कबड्डी की चार वर्गों (शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग) की टीमों की प्रतिभागिता होगी।
विज्ञापन


इस दौरान चेयरपर्सन रजनी वीरमानी ने कहा कि पहले खेल मनोरंजन का साधन माने जाते थे, किंतु आज खेलों से जीवन जीने की कला का निर्माण होता है। खेल तथा पढ़ाई में चित्त की एकाग्रता अनिवार्य है। वीरमानी ने कहा कि सफलता जीत के माध्यम से हो अथवा सहयोग के माध्यम से, हमें अपने पथ पर अग्रसर रहना चाहिए। खेल हमें खेल की भावना से ही खेलने चाहिए। ऐसा करने से हम सद्गुणों से युक्त होते हैं।
विज्ञापन


विद्या भारती इस प्रकार के खेलों का आयोजन स्कूल स्तर से लेकर अखिल भारतीय स्तर तक बच्चों  के सवागीण विकास एवं कुशल नेतृत्व की भावना को विकसित करने के लिए करती  है। इस मौके पर गीता निकेतन कुरुक्षेत्र विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष  विश्वराज, विद्यालय प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष परमानंद लोहिया, प्रबंधक सुरेंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष विनोद जैन व डॉ. अनिल सैनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed