फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   State level youth festival: ITI students dominate in Palwal, win first prize

राज्यस्तरीय युवा महोत्सव : पलवल में छाए आईटीआई के होनहार, जीता प्रथम पुरस्कार

Wed, 08 Jan 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
State level youth festival: ITI students dominate in Palwal, win first prize
सोनीपत। पलवल में आयोजित राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में सोनीपत आईटीआई के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। विजेता युवाओं को हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, राज्यमंत्री राजेश नागर व गौरव गौतम ने सम्मानित किया। जिला युवा समन्यवक अधिकारी एवं आईटीआई प्राचार्य विक्रम सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर लौटे युवाओं को जीत की बधाई दी। प्राचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि राज्यस्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 3 से 5 जनवरी तक पलवल स्थित विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में किया गया था। इसमें राज्य के सभी जिलों से 15 से 29 वर्ष तक के उन प्रतिभागियों ने भाग लिया था जो अपने जिले में जिलास्तरीय युवा महोत्सव में प्रथम रहे थे। सोनीपत जिला में जिलास्तरीय युवा महोत्सव 18-19 नवंबर 2024 को मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में आयोजित किया गया था। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले के 37 प्रतिभागियों ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व अन्य अधिकारियों ने भी विजेता युवाओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान एनसीसी अधिकारी मेजर संजय श्योराण, बीवाईसीओ पुरुषोत्तम, जेवाईसीओ सविता, सुनील कुमारी, हरेंद्र कुमार, सुरेश ढांडा, डाॅ. ज्योति, पुष्पा सहित विजेता प्रतिभागियों के अभिभावक सुमित मलिक, अरुणदीप श्रीवास्तव, राजीव कुमार रोहिल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह विद्यार्थी रहे विजेता
महोत्सव में 10 विधाओं की प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें रौनक पब्लिक स्कूल गन्नौर की छात्रा लवण्या मलिक ने कविता लेखन में प्रथम व डीएवी पब्लिक स्कूल सोनीपत की छात्रा वृंदा ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार व ट्राॅफी दी। इसके अलावा विषयगत प्रतियोगिता (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) में डीएवी पब्लिक स्कूल सोनीपत की धृति व रितिका श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 5100 रुपये से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

आज मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि यह सभी विजेता प्रतिभागी 8 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात सभी युवा 12 जनवरी को भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। वहां विजेता प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed