फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   State level sports: Sonipat will host badminton, weightlifting, hockey and basketball

राज्यस्तरीय खेल : सोनीपत करेगा बैडमिंटन, भारोत्तोलन, हॉकी व बास्केटबॉल की मेजबानी

Mon, 12 Aug 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 Aug 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
State level sports: Sonipat will host badminton, weightlifting, hockey and basketball
सोनीपत। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राज्यस्तरीय खेलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली सितंबर से शुरू होने वाले राज्यस्तरीय खेलों में अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के लड़के-लड़कियां विभिन्न 30 खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। राज्यस्तरीय खेल स्पर्धाओं में सोनीपत जिला बैडमिंटन, लड़कों के भारोत्तोलन, हॉकी व लड़कियों के बास्केटबॉल खेल की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन



प्रतियोगिता से पहले खंड व जिलास्तर पर स्कूलों में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनका आयोजन 16 से 27 अगस्त तक किया जाएगा। खंडस्तर पर विजेता रहे खिलाड़ी जिलास्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वहीं जिलास्तरीय खेल स्पर्धाओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को राज्यस्तरीय खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। राज्यस्तरीय खेल स्पर्धाएं 01 से 23 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। स्कूलों में आयोजित किए जाने वाले खंड व जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ियों की सूची 30 अगस्त तक निदेशालय को भेजनी होगी।
विज्ञापन


लड़के व लड़कियों के होंगे अलग-अलग मुकाबले

राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों के वर्ग में अलग-अलग मुकाबले होंगे। विभिन्न खेलों के लिए अलग-अलग जिलों को मेजबानी दी गई है। प्रतियोगिता के लिए 30 खेलाें को शामिल किया गया है। 23 दिन तक चलने वाले राज्यस्तरीय खेलों में खिलाड़ी भाग लेते हुए अपने-अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं का यह रहेगा शेड्यूल
01 से 03 सितंबर तक

रोहतक : मुक्केबाजी (अंडर 17 व 19, लड़कियां), स्केटिंग (अंडर 14, 17 व 19, लड़के-लड़कियां), सॉफ्टबॉल (अंडर 19 लड़के)

कैथल : जूडो (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), हैंडबॉल (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), क्रिकेट (अंडर 17 व 19 लड़कियां)

अंबाला : तैराकी (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), जिम्नास्टिक (अंडर 14, 17 व 19 लड़के- लड़कियां)

पानीपत : टेबल टेनिस (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), कबड्डी (अंडर 14, लड़के- लड़कियां), फुटबॉल (अंडर 14, 17 व 19 लड़के)

06 से 08 सितंबर तक
हिसार : हैंडबॉल (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), कुश्ती फ्री स्टाइल (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), कुश्ती ग्रीको रोमन (अंडर 17 व 19 लड़के), खो-खो (अंडर 14, 17 व 19 लड़कियां)

भिवानी : नेटबाॅल (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), एथलेटिक्स (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), मुक्केबाजी (अंडर 14, 17 व 19 लड़के)

पंचकूला : टेनिस (अंडर 14, 17 व 19 लड़कियां), क्रिकेट (अंडर 17 लड़कियांं), योग (अंडर 14, 17 व 19 लड़कियां)

10 से 12 सितंबर तक
रेवाड़ी : तलवारबाजी (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), ताइक्वांडो (अंडर 14, 17 व 19 लड़कियां), बेसबॉल (अंडर 14, 17 व 19 लड़के)

सिरसा : तैराकी (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), नेटबाॅल (अंडर 14, 17 व 19 लड़के), जूडो (अंडर 14, 17 व 19 लड़के)

गुरुग्राम : वॉलीबॉल (अंडर 14, 17 व 19 लड़के), बास्केटबॉल (अंडर 14, 17 व 19 लड़के)

14 से 16 सितंबर तक
कुरुक्षेत्र : फुटबॉल (अंडर 14, 17 व 19 लड़कियां), हॉकी (अंडर 14, 17 व 19 लड़कियां), साइकिलिंग (अंडर 14, 17 व 19 लड़के-लड़कियां), शतरंज (अंडर 14, 17 व 19 लड़के-लड़कियां)

करनाल : ताइक्वांडो (अंडर 14, 17 व 19 लड़के), एथलेटिक्स (अंडर 14, 17 व 19 लड़कियां), कबड्डी (अंडर 17 व 19 लड़कियां)

फरीदाबाद : तलवारबाजी (अंडर 14, 17 व 19 लड़कियां), टेबल टेनिस (अंडर 14, 17 व 19 लड़कियां), शूटिंग (अंडर 14, 17 व 19 लड़के-लड़कियां)

18 से 20 सितंबर तक
जींद : कराटे (अंडर 14, 17 व 19 लड़के), क्रिकेट (अंडर 14 व 17 लड़के), तीरंदाजी (अंडर 14, 17 व 19 लड़के-लड़कियां), कबड्डी (अंडर 17 व 19 लड़के)

फतेहाबाद : वालीबॉल (अंडर 14, 17 व 19 लड़कियां), खो-खो (अंडर 14, 17 व 19 लड़के), साॅफ्टबाॅल (अंडर 14, 17 व 19 लड़के)

21 से 23 सितंबर तक
झज्जर : कुश्ती फ्री स्टाइल (अंडर 14, 17 व 19 लड़कियां), कराटे (अंडर 14, 17 व 19 लड़कियां), बेसबॉल (अंडर 14, 17 व 19 लड़कियां)

सोनीपत : बैडमिंटन (अंडर 14, 17 व 19 लड़के-लड़कियां), भारोत्तोलन (अंडर 17 व 19 लड़के), हॉकी (अंडर 14, 17 व 19 लड़के), बास्केटबॉल (अंडर 14, 17 व 19 लड़कियां)


यमुनानगर : भारोत्तोलन (अंडर 17 व 19 लड़कियां), योग (अंडर 14, 17 व 19 लड़के), टेनिस (अंडर 14, 17 व 19 लड़के) व क्रिकेट (अंडर 19 लड़कियां) की स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed